वीडियो : हर्षल पटेल ने डेविड मिलर को किया “राकेट रफ़्तार” गेंद से बोल्ड, 10 मीटर दूर गिरा ऑफ-स्टंप 

0
92
views
Harshal Patel bowled David Miller with a rocket speed ball, 10 meters off-stump fell
PC: Twitter

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पेटीएम T20 सीरीज का चौथा मैच राजकोट में खेला गया l साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कियाl भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए  दिनेश कार्तिक के 55 रन और हार्दिक के 46 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 169 रन बनाने में कामयाब रही ।



लक्ष्य का पीछा

जहाँ जीत के लिए 170 रन का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 87 रन पर सिमट गई । इस मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त टीम वर्क का परिचय दिया । जहाँ गेंदबाज़ी , बल्लेबाज़ी और फील्डिंग में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के कही आगे दिखी।

Harshal Patel bowled David Miller with a rocket speed ball, 10 meters off-stump fell
PC: BCCI

टी-20 इंटरनेशनल में यह टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। पिछला रिकॉर्ड 48 रन था। जहाँ लगातर2 मैच जीतकर भारतीयteam ने सीरीज में  जबरदस्त वापसी कर ली है । फाइनल  मुकाबला बैंगलोर  में खेला जायेगा।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत धीमी रही जहाँ तीसरे ओवर में भुवनेश्वर की गेंद  दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा की छाती पर जा लगी और कुछ देर बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा । इसके बाद मोमेंटम भारत की ओर शिफ्ट हो गया । जहाँ इसके ठीक बाद 24 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन दी नॉक को खोया जहाँ हर्षल पटेल ने उन्हें रन आउट किया । इसके उपरांत नियमित अंतराल पर दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिरते रहे । हालत ये रही की 45 रन तक टॉप-3 प्लेयर ने पवेलियन का रुख कर लिया था ।

इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए डेविड मिलर को भेजा गया l जिन्होंने आते ही छक्के का लगा दिया और अपनी मंशा जाहिर कर दी । वहीँ इस बार फिर डेविड मिलर भारत के लिए बड़े खतरे के रूप में उभर रहे थे । जहाँ उनका विकेट भारत के लिए जीत की चाभी थी । और उस प्लेयर को हर्षल पटेल ने अपनी गेंद पर चकमा देकर आउट किया और सबसे बड़ा झटका दक्षिण अफ्रीका को दिया ।



मिलर ने आने के साथ जड़ दिया छक्का

मिलर  काफी खतरनाक रूप से बल्लेबाजी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार पटरी पर आने वाली है लेकिन हर्षल ने ऐसा कुछ होने नहीं दिया । भारत के कप्तान ऋषभ पंत ने हर्षल पटेल को मिलर के विकेट लेने के लिए भेजा और हर्षल ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया । जहाँ आज हर्षल अलग अंदाज़ में दिखे और जबरदस्त गेंदबाज़ी की ।

हर्षल की गेंद मिलर बिल्कुल पढ़ नहीं पाए और उनका हवाई शॉट लगाने के छक्के में मिलर का ऑफ-स्टंप हवा में कलाबाजियां करने लगा । मिलर ने 7 गेंद पर 9 रन की पारी खेली जिसमें 1 छक्का शामिल रहा । 11 वे ओवर की पहली गेंद पर हर्षल पटेल ने डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को सबसे बड़ा झटका दिया ।



हर्षल ने कुल 2 ओवर में 3 रन देकर 1 विकेट लिया : वीडियो 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here