भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहा टी 20 सीरीज अब बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया है। जहां भारत की एक जीत टीम इंडिया को बराबरी दिलवाएगी ,वहीं एक हार दक्षिण अफ्रीका को विजेता बनाएगी। देखना दिलचस्प होगा की राजकोट में होने वाले सीरीज के चौथे मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है। वहीं आपको बता दें की वहीं राजकोट के मैच से पहले एक चैनल से बातचीत के दौरान हर्षल पटेल ने कई बातों पर प्रकाश डालते हुए कई गहरी चीजों पर से पर्दा हटाया है।
हर्षल पटेल ने कहा की उन्हें पास एक्सप्रेस पेस नहीं है उमरान की तरह लेकिन उन्हें वैरिएशन पर पूरा भरोसा है। जहां स्लोअर डिलीवरी उनकी सबसे बड़ी ताकत है ।जहां विशाखापट्टनम के मैदान पर हर्षल पटेल ने जबरदस्त लाइन लेंथ में बदलाव किए थे। जहां वेरिएशियोज ही उनका सबसे मजबूत पक्ष है।

पिछले साल नवंबर के महीने में हर्षल पटेल ने इंडियन क्रिकेट में डेब्यू किया जहां वे बैंगलोर की ओर से स्टार हुए स्टार गेंदबाज भी रहे। जहां हर्षल टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट क्रिकेट में कुल 11 मैचों में 17 विकेट 19.5 के औसत से चटका चुके हैं।
गौरतलब है कि पटेल को ज्यादा खाती है जहां उसमें वे अपने वेरिएशन से विपक्षी को परेशान करने में सफल रहते हैं वही आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के पहले मुकाबले में कोटा के मैदान पर हर्षल की जमकर कुटाई हुई थी।
हर्षल पटेल कहते हैं की मैं उमरान की तरह तेज गेंद नहीं डाल सकता लेकिन मैं 140 किमी की रफ्तार से गेंद फेक सकता हूं और अपनी टीम को मदद भी कर सकता हूं। आईपीएल में मैं 2 साल से गेंदबाजी कर रहा हूं जहां अगर आप अधिक खेलते हो तो विपक्षी आपके कमजोर और ताकत को भांप लेता है ।
बतौर गेंदबाज मुझे बल्लेबाजों से एक कदम आगे रहना होता है। दवाब वाले मैच में आपको अपने प्लान के अनुसार चीजें एग्जीक्यूट करनी होती है। और आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी करने की दरकार होती है।

मेरा पूरा ध्यान यह रहता है की सही समय पर मैं अपनी सबसे अच्छी गेंद फेंकू। मेरा पूरा ध्यान स्किल को अपने निखारने की दिशा में होता है। स्लो विकेट पर खेलना हितकर है जहां पहले दिल्ली की पिच गेंदबाजों के लिए कब्रगाह की तरह हैं। कहां केवल बल्लेबाजों का धूम रहता है।
हर्षल ने कहा की हमारे पास गेंदबाजी के काफी विकल्प हैं जो की किसी भी प्रकार के पिच पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। राजकोट के बेहद अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका सीरीज सील करने के इरादे के साथ उतरेगी वहीं भारत बराबरी के लिए संघर्ष करते नजर आएंगे।







