वीडियो: ईशान किशन नोर्त्या की “तीखी बाउंसर” का हुए शिकार, मुँह बचाने के चक्कर में हुए OUT

0
68
views
Video: Ishaan Kishan falls victim to Nortya's
PC: Twitter

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ पहले  मैच में 7 विकेट से मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है । वहीँ इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज करने के इरादे के साथ उतरी है । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 149 रन का लक्ष्य रखा है । जहाँ भारत की ओर से श्रेयस ने 40 रन और फिनिशर कार्तिक ने शानदार 21 गेंद पर 30 रन बनाये ।



अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने एक बार फिर  टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।बात दें की  पहले मैच का भी टॉस ऋषभ पंत ने हारा था । वहीँ यह लगातार दूसरी टॉस हार है ।

भारतीय टीम ने बेहद ख़राब शुरुआत की जहाँ पहले ही ओवर में रबाडा ने सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ को महाराज के हाथों कैच आउट कर  पवेलियन वापिस भेज दिया। सलामी  गायकवाड़ ने 4 गेंद का सामना किया और 1 रन बनाकर आउट हुए । पिछले मैच में ऋतुराज 23 रन पर आउट हुए । भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के साथ उतरी वहीँ जीत के बाबजूद कंडीशन को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 2 बदलाव किये हैं ।



फैंस को उम्मीद थी की दूसरे  टी-20 मुकाबले में रफ़्तार के सौदागर उमरान मलिक को मौका दिया जायेगा लेकिन आज भी वे बेंच को गरम करते ही दिखे । पहले मैच में गेंदबाज़ पर कड़ी प्रहार के बाद टीम इंडियन में फैंस बदलाव देख रहे थे और  उम्मीद लगाई जा रही थी कि उमरान को मौका दिया जायेगा लेकिन प्लेइंग XI में नहीं होने बाद फैंस जरूर मायूस होंगे ।

Video: Ishaan Kishan falls victim to Nortya's "sharp bouncer", OUT trying to save his face
PC: BCCI

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दिए जहाँ उन्होंने 21 गेंद में 34 रन बनाए। वो शानदार लय में लग रहे थे और बड़ी पारी की ओर कदम बढ़ा रहे थे  लेकिन एनरिक नोर्त्या की तेज बाउंसर  शॉट गेंद पर ईशान बाउंड्री लाइन पर कैच दे बैठे। जहाँ वे मुँह बचने के चक्कर में गेंद से अपनी आँखों को हटा बैठे और गेंद सीधी सीमा रेखा पर गई । जहाँ ईशान की शानदार पारी का अंत हुआ ।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत- ऋषभ पंत (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, आवेश खान।

साउथ अफ्रीका- रेजा हेन्ड्रिक्स, रेसी वेन डर डुसेन, टेंबा बावुमा (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्या, केशव महाराज।



7 वे ओवर में गिरा ईशान किशन का विकेट 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here