आई पी एल 2022 में एक अलग वर्जन के साथ उतरे दिनेश कार्तिक ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर सभी को चकित किया जहां उन्होंने यह साबित किया कि और उनमें अभी भी क्रिकेट बाकी है हर मैच में एक अलग अंदाज में दिखे दिनेश कार्तिक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया एवं चयनकर्ताओं को भी प्रभावित करने मैं सफलता से कि इसका परिणाम यह हुआ कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टी-20 सीरीज में उनका चयन किया गया।
आईपीएल में उन्होंने साफ कहा की उन्होंने एक अलग अंदाज में ट्रेनिंग की है जहां बॉडी और माइंड को उन्होंने ट्रेन किया है। जिससे वे शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब हुए हैं हैं दवाब को किस तरह सोखा जाता है इसपर भी शानदार प्लेयर ने काम किया है और फर्क साफ देखने मिला है। जहां भारत के वर्तमान कोच द्रविड ने भी कार्तिक के अनुभव का लोहा माना है और उनके प्रदर्शन और टीम इंडिया में उनका कार्य को स्पष्ट किया है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला t20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम को 7 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। वहीं इस मैच में दिनेश कार्तिक और हार्दिक हार्दिक पांड्या जब मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे ।
तब एक घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी जब हार्दिक पांड्या ने दिनेश कार्तिक को स्ट्राइक नहीं दिया। हालांकि इस बात पर दो मत बनी जहां सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने हार्दिक को सपोर्ट कर लिखा की वे लय में थे और दूसरे ने कहा की जब एक रन आसानी से मिल रहा था तो कार्तिक को स्ट्राइक देनी थी जहां भारतीय टीम लक्ष्य दे रही थी ना ही लक्ष्य का पीछा।

खैर वाद विवाद से आगे बढ़कर जानते हैं की कौन सा वह रिकॉर्ड है जिसे दिनेश कार्तिक ने मैदान में उतारने के साथ ही पूरा किया। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कार्तिक ने 2 गेंदों का सामना करते हुए 1 रन की नाबाद पारी खेली जहां t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दिनेश कार्तिक ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड स्थापित कर लिया उन्होंने t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 15 साल भी पूरे कर लिए हैं वही वह ऐसा करने वाले भारत की ओर से पहले खिलाड़ी भी बने हैं।
nbsp;
आपको बता दें कि 2006 1 दिसंबर को उन्होंने अपना पहला t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में खेला था जहां उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों की अच्छी पारी खेली थी।
भारत के हरफनमौला दिनेश कार्तिक ने हालांकि 15 सालों का t20 करियर तो पूरा किया लेकिन उसमें उन्होंने महेश 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जिनमें से 17 पारियों में उन्होंने 400 रन बनाए जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 48 रनों का रहा।







