वीडियो: कहीं 7 साल पहले की तरह टीम इंडिया द अफ्रीका से कटक में हारी तो बरसेगी बोतलें? जानिए पुराना किस्सा

0
98
views
Video: Like 7 years ago, if Team India loses to The Africa in Cuttack, will it rain bottles? know the old story
PC: Twitter

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय t20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज का टेस्ट मैदान पर खेला जाएगा जहां भारतीय टीम इस सीरीज में 1-0 से दक्षिण अफ्रीका से पीछे है गौरतलब है कि दिल्ली में हुए पहले टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम को 7 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है।



देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत की कप्तानी में क्या टीम इंडिया कटक में खेले जाने वाले मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी कर पाती है या नहीं।

वही इन सब चीजों के बीच 7 साल पुराने कटक के मैदान में हुए हिस्से की भी याद ताजा हो जाती है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने हार के बाद दर्शकों के गुस्से का सामना करना पड़ा था आगे खबर विस्तार से।

साल 2015 की घटना



साल 2015 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी 20  की भिड़ंत देखने मिली थी जहाँ उस मुलाबले में भारतीय टीम को दक्षिअन अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी । जहाँ टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका ने बेहद शर्मनाक ढंग से हराया था ।

गौरतलब है की  भारतीय टीम उस मैच में केवल 92 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी और इस मैच को दक्षिण अफ्रीका ने आसानी के साथ 6 विकेट  से जीत लिया था ।

भावना में बह गए थे फैंस



भारत की हार के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शक भारत के प्रदर्शन से बेहद नाराज़ हो गए थे जहाँ उनकी पूरी नाराजगी मैदान पर निकल रही थी । प्लास्टिक की बोतल वे मैदान के अंदर फेक रहे थे । ग्राउंड स्टफ और पुलिस की मदद के बाबजूद कुछ फैंस ने जमकर उत्पात मचाया था । सहीं मायनें में उन्हें फैंस नहीं हुड़दंगी बोलना सही होगा ।

Video: Like 7 years ago, if Team India loses to The Africa in Cuttack, will it rain bottles? know the old story
PC: Twitter

भारत के कप्तान उस समय धोनी थे जहाँ धोनी की कप्तानी में भारत ने वह मैच बुरी तरह हारा था । जहाँ साल  2015 में  कटक के स्टेडियम में पहली बार भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच खेला गया था.



भारतीय टीम उस मुलाबले में बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 0ver में  92 रन ही बना पाई थी . आलम यह हुआ की धोनी की कप्तानी में यह भारतीय टीम की दूसरी सबसे कम स्कोर था ।

जहाँ  गुस्साए दर्शकों को भारत का यह शर्मनाक प्रदर्शन रास नहीं आया और मैदान पर बोतल की बरसात हो गई ।

3 बार हुआ था मैच बाधित , पुलिस बल का लेनी पड़ी थी मदद



दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को आसानी के साथ 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था । मैच में कुल तीन बार ऐसा समय आया जब दर्शकों ने मैदान पर बोतलों की बरसात सी कर दी थी । तीन बार मैच बाधित रहा । जब  दक्षिण अफ्रीका की टीम को 54 गेंदों पर 29 रनों की जरूरत थी एक बार पुनः दर्शकों के बर्दास्त के बाहर हो गया प्रदर्शन ।

फिर  से दर्शकों ने बोतलें को मैदान के अंदर फेंक शुरू कर दिया था । हालाकिं की परिस्थिति पर काबू पा लिया गया लेकिन दर्शकों की वो हरकत आज भी कटक के स्टेडियम में याद के तौर पर ताजा हैं ।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here