वीडियो: ऋषभ पंत और हार्दिक ने कटक में अभ्यास सत्र के दौरान लगाए फैंस के सामने जबरदस्त “छक्के”

0
96
views
Video: Rishabh Pant and Pandya hit fans during a practice session in Cuttack for
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे T20I  मैच के एक दिन पहले कटक में अभ्यास सेशन के दौरान ऐसा लगा की लोग दूसरे टी-20 मैच देखें आ गए वो , कटक का स्टेडियम फैंस से गुलजार लगा । मानों ये अभ्यास का मैच ना होकर दूसरा टी-20 मैच हो ।कटक के बाराबती स्टेडियम में  भरे स्टैंड के सामने टीम इंडिया ने जबरदस्त अभ्यास किया।



फैंस को देखकर मानों टीम इंडिया के प्लेयर्स का हौसला दुगुना हो गया । देश के लिए खेलना वाकई में गौरव की बात है जहाँ इतने फैंस बास आपके प्रदर्शन पर अपनी आशाओं को जोड़ते हैं .  गौरतलब है की स्टेडियम के एक हिस्से को फैंस और प्रशंसक के लिए खोला गया था जहाँ से वे  क्रिकेटरों को अभ्यास करते देख सकते ।

Video: Rishabh Pant and Pandya hit fans during a practice session in Cuttack for "sixes"
PC: BCCI

अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों में  भारत के कप्तान ऋषभ पंत, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक, उपकप्तान हार्दिक पांड्या  शामिल  रहे । जहाँ सभी प्लेयर्स ने पसीना बहाया ।जब पंत और पांड्या ने अभ्यास विकेटों पर  लम्बे शॉट लगाने शुरू भीड़ खुशी से झूम उठी।



आयोजन स्थल पर भारी भीड़ पर  बीसीसीआई ने ट्वीट कर  लिखा की , “ अभ्यास सत्र मैच के दिन जैसा प्रतीत हुआ ” बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया, जिसमें फैंस का जोश देखने लायक था । जहाँ  बाराबती स्टेडियम में फैंस ने अभ्यास मैच के दौरान खिलाडियों का जमकर हौसला बढ़ाया ।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टी 20  इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका से सात विकेट से हार के बाद, टीम इंडिया कटक में दूसरे टी 20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज को बराबरी पर लाने के लिए कोशिश करती नज़र आएगी ।



दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 211 रन के स्कोर को भी छोटा बना दिया । जहाँ चौथे विकेट के लिए 131 रन की मिलर और डुसेन की शानदार साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका भारत को 7 विकेट से हारने में कामयाबी हासिल कर ली थी ।

लिहाजा आज भारत की तरफ से पलटवार की बारी है । जहाँ आज भारतीय टीम को शानदार प्रदर्शन कर सीरीज में वापसी करने की डरकर होगी ।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here