भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए तरस रहे भारत के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन के लिए भारतीय टीम के पूर्व बेहद सफल कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयां दिया है । जो आजकल बेहद चर्चा में है वहीँ उनके बयां से फैंस खुश तो हैं लेकिन ये भी सवाल उठा रहे हैं की जब वे कोच थे तब ऐसा बयान क्यों नहीं दिया ।
लेकिन आपको बता दें की जब रवि शास्त्री भारतीय टीम के कोच के पद पर थे तो साल 2020-21 में संजू सैमसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए चुने गए थे । उनकी शॉट्स की काबिलियत के दम पर भरोसा जताते हुए ही रवि शास्त्री और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टीम में जगह प्रदर्शन की थी ।

हालाँकि संजू सैमसन ऑस्ट्रेलिया में आकर्षक करने में कामयाब नहीं हुए थे लेकिन अपनी छोटी पारी में उन्होंने अपनी काबिलियत के साथ शॉट सलेक्शन और विविध शॉट्स से चर्चा में जरूर आये थे । जहाँ यह बात पूर्व कोच रवि शास्त्री की संजू के पास शॉट्स की रेंज काफी अधिक है और आने वाले विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया में वे धूम मचा सकते हैं ।
आईपीएल 2022 में राजस्थान टीम की अगुवाई करने वाले संजू सैमसन ने शानदार कप्तानी की समझ के साथ बल्ले से भी छाप छोड़ी और कामयाबी के शिखर पर राजस्थान की टीम को ले गए । जब टीम में प्लेयर को ड्राप करना है और कब वापसी करवानी है ये संजू से अच्छा किसने नहीं किया ।
आईपीएल सीजन 15 में संजू सैमसन ने खेले गए कुल17 मैच में 458 रन 146.79 के स्ट्राइक रेट से अपने नाम किये जहाँ उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारी निकली। जहाँ उनका सर्वाधिक स्कोर 55 रन का रहा ।कप्तानी से प्रभवित जरूर किया लेकिन बल्ले से चमत्कार दिखने में वे अधिक सफल नहीं हुए ।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईशान किशन , दिनेश कार्तिक को उनकी जगह तरजीह दी गई । हालाकिं फैंस को उम्मीद थी की संजू को जगह मिलनी चाहिए थी । जहाँ वे एक साचे टीम प्लेयर हैं और टीम में काफी संतुलन प्रदान करते हैं । लेकिन सिलेक्टर का सोचन इससे बिलकुल उल्टा था । जहाँ विकेटकीपर के विकल्प में ऋषभ पंत, ईशान किशन और दिनेश कार्तिक को लिया गया था ।

हाल में ही रवि शास्त्री ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान साझा किया की ‘ कैसे संजू सैमसन ऑस्ट्रेलिया के तेज और उछाल भरी पिच के लिए कैसे सबसे बेहतर विकल्प है ’ उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई के उछाल से भरी पिच पर नज़र डालें तो ऑस्ट्रेलिया की पिच में बाउंस और उछाल बेहद होती है उसमें, कट, पुल शाॅट , हुक और रचनात्मक शॉट खेलने में संजू से बेहतर विकल्प और कोई नहीं । किसी भी अन्य भारतीय बल्लेबाज़ों से संजू के तरकश में सर्वाधिक शॉट्स हैं लिहाजा संजू पर दाव जरूर खेलनी चाहिए ’
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली, के बल्ले से अभी रन का अकाल पड़ा हुआ है । वहीँ ऋषभ पंत में अपने ख़राब शॉट के कारण चर्चा में बने हुए हैं । चयनकर्ताओं को संजू सैमसन को x-factor के रूप में जरूर आजमाना चाहिए ।
लेकिन रवि शास्त्री के अनुसार भारतीय टीम को तकरीबन 30 टी-20 मुकाबले विश्व कप से पहले खेलने हैं जहाँ इन सभी प्लेयर्स को हर मापदंडो पर परखा जाना है ।
सवाल यह है की अगर टीम में सिलेक्शन ही नहीं मिलेगी तो किस प्रकार आंकलन होगा । देखन दिलचस्प होगा की आने वाले समय में संजू को टीम में शामिल किया जाता है या नहीं ।







