भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर लिया है ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। जिसके जवाब में 3 विकेट खोकर दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को अपने नाम किया।
विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम का पहला विकेट तीसरे ओवर में भारतीय टीम में चटकाया। जहां भुवनेश्वर कुमार की आउट स्विंग करती गेंद पर बावुमा ने पंत को कैच दे बैठे। आउट होने से पहले उन्होंने 10 रन बनाए।
इसके बाद पारी को आगे बढ़ाने के लिए दक्षिण अफ्रीका के आतिशी प्लेयर प्रिटोरियस को भेज। जहां उन्होंने हार्दिक को टारगेट किया और लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के लगाकर अपनी मंशा साफ जाहिर कर दी। सर पर कफ़न बांधकर आए प्रिटोरियस ने लगातार छक्के और चौके की बारिश करने लगे।
प्रिटोरियस जब बेहद खतरनाक लग रहे थे और रन गति को भी तेज गति प्रदान कर दी तो ऋषभ पंत ने हर्षल को पावर प्ले के आखिरी ओवर में विश्वास के साथ गेंद दिया जहां हर्षल पटेल की धीमी फुलटॉस पर प्रिटोरियस चारों खाने चित हो गए उन्हें समझ नहीं आया की उनके साथ क्या हुआ। जहां प्रिटोरियस ने महज 13 गेंद पर 4 छक्के और एक चौके की मदद से 29 रन बना लिए थे और भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती पैदा कर चुके थे।

हर्षल पटेल की स्लोअर डिलीवरी ने प्रिटोरियस के स्टम्पों की धज्जियां उड़ा दी। धीमी रफ्तार की गेंद पर गच्चा खा चुके प्रिटोरियस का विकेट हर्षल ने लिया। प्रिटोरियस काफी जल्दी में लग रहे थे और मैच को 15 ओवर में खत्म करने के मंशा लिए बल्ला घुमा रहे थे।
Wonderful deception from the Master of Slower Balls!
Harshal Patel does the trick removing a dangerous looking Pretorius!#INDvSA #HarshalPatel #DineshKarthik #IshanKishan #Bhuvi pic.twitter.com/2udbnfDBfp— OneCricket (@OneCricketApp) June 9, 2022
गैरतलब है की भारतीय बल्लेबाज़ों ने जहां शानदार प्रदर्शन किया वहीं गेंदबाज़ों ने भारतीय खेमें को निराश किया जहां। एक से एक गेंदबाज के होने के बाबजूद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज इनपर हावी रहे। जहां श्रेयस के डुसेन का कैच छूटना मैच में हार की बड़ी वजहों में से एक बना। इस मैच में हर्षल ने 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिया।







