RCB के इस तेज गेंदबाज का कोहराम, 294 के SR से 18 गेंद पर 8 छक्के लगाकर लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

0
79
views
RCB's fast bowler's furor, hitting 8 sixes in 18 balls with SR of 294, set a record
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 समाप्ति के बाद रणजी ट्रॉफी का खुमार फैंस के सर चढ़ बोल रहा है। जहां रॉयल्स चैलेंजर्स के गेंदबाज अभी भी टी 20 मूड में लग रहे हैं। गौरतलब है की आरसीबी के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा दिया है।

जहां आकाशदीप ने रणजी ट्रॉफी के स्वर्णिम इतिहास में अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया जहां  बैंगलोर की ओर से खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने संयुक्त रूप से झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का दूसरा सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली।



बंगाल की ओर से नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आरसीबी के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने झारखंड के गेंदबाजों को रिमांड पर लेते हुए 294 के स्ट्राइक रेट से महज 18 गेंदों पर 8 छक्के की मदद से नाबाद 53 रन की पारी खेली . जहाँ उनकी ताबड़तोड़ पारी की सराहना की जा रही है वहीं इस प्रदर्शन से आरसीबी भी बहुत खुश है।

आईपीएल में इस साल आकाशदीप का प्रदर्शन



इस साल आईपीएल 2022 में आकाशदीप ने 5 मैचों में 5 विकेट हासिल किए थे। जहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 45 रन देकर 3 विकेट लेने का रहा था।

रणजी ट्रॉफी का दूसरा संयुक्त रूप से तेज अर्धशतक

RCB's fast bowler's furor, hitting 8 sixes in 18 balls with SR of 294, set a record
PC: IPL/BCCI

गौरतलब है की रणजी ट्रॉफी के इतिहास में मनदीप सिंह ने 15 गेंदों पर साल 2015 में अर्धशतकीय पारी खेली थी  इसके उपरांत हिमाचल प्रदेश की ओर से शक्ति सिंह और यूसुफ पठान ने भी 18 गेंदों पर अर्धशतकीय  पारी खेली थी। वहीं अब आकाशदीप के भी नाम संयुक्त रूप से यह रिकॉर्ड बन गया है।



आपको बता दें की नॉक आउट स्टेज पर यह सबसे तेज अर्धशतकीय पारी रही।

बंगाल के बल्लेबाजों ने जमकर लूटा रन

RCB's fast bowler's furor, hitting 8 sixes in 18 balls with SR of 294, set a record

1)झारखंड के खिलाफ केवल आकाशदीप ने नहीं बल्कि सभी प्लेयर्स ने रनों का अंबार लगा दिया। जहां बंगाल के दो प्लेयर के बल्ले से शतकीय पारी निकली वहीं 7 बल्लेबाजों ने 50 से अधिक रन बनाए।

2)रणजी ट्रॉफी इतिहास में एक और रिकॉर्ड ने अपनी जगह बनाई जहां एक टीम के शुरू के 9 प्लेयर्स ने 50 से अधिक का आंकड़ा पार किया लिहाजा यह मैच हार मामले में अपने आप में रिकॉर्ड से भरा हुआ रहा।

3)बंगाल ने झारखंड के समक्ष 737/7 रन बनाए जिसके जवाब में स्टंप्स तक झारखंड ने 139 रन 5 विकेट पर बना लिए थे वहीं अभी भी फॉलोऑन से बचने के लिए टीम को 435 रनों की दरकार है। लिहाजा बंगला के ओर यह मैच मुड़ता नजर आ रहा है।



4)बिना किसी डबल सेंचुरी के रणजी ट्रॉफी के इतिहास में  एक पारी में बनाया गया यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।

पाठकों को यह भी बता दें की ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को आईपीएल और अन्य बड़े मंच पर सिलेक्टर्स उनकी काबिलियत के अनुसार जगह देते हैं लिहाजा रणजी का मंच बेहद बड़ा मंच माना जाता है। जहां से युवाओं के प्रतिभा का आंकलन किया जाता है। इन सब को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी भारत की तरह डोमेस्टिक सर्किट को बढ़ावा देने की ठानी है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here