आईपीएल 2022 के बाद अब सभी क्रिकेट फैंस की निगाहें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले श्रृंखला पर है जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून को पहला t20 मुकाबला खेला जाएगा।
गौरतलब है कि विराट कोहली रोहित शर्मा और बुमराह जैसे दिग्गज प्लेयर्स की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल बतौर कप्तान भारतीय टीम की कमान संभालते नजर आएंगे ,जो हाल ही में उन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से शानदार कप्तानी करते देखे गए थे ।

इस सीरीज में कई नए चेहरे को मौके मिलने की कयास पहले से ही लगाई जा रही है। आई पी एल 2022 में अपनी तेज रफ्तार से छाप छोड़ने वाले उमरान मलिक को मोहसिन खान से अधिक तरजीह देते हुए टीम में शामिल किया गया है। लेकिन उमरान मलिक से पहले एक और क्रिकेटर है जो उनसे पहले टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकता है। जिसकी समझ और काबिलियत के चर्चे पूरे आईपीएल सीजन में हुए।
उमरान मलिक ने इस साल आईपीएल से खूब सुर्खियां बटोरी और इमर्जिंग प्लेयर के रूप में भी उभरे जहां स्पीड के इस बादशाह ने दिग्गज प्लेयर्स को खूब छकाया। लेकिन थोड़े महंगे भी साबित हुए। वहीं पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप को टीम में जगह मिलनी तय मानी जा रही है।

अर्शदीप इस साल आईपीएल में काफी सटीक लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए देखे गए। महत्वपूर्ण बात यह रही की उन्होंने पावर प्ले से लेकर डेथ ओवर सभी क्रम में तेज गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
भुवनेश्वर, आवेश , हर्षल पटेल को दे सकते हैं टक्कर
गौरतलब है की अर्शदीप सिंह ने 14 मैच में 10 विकेट चटकाए। जहां उन्होंने 7.70 की इकॉनोमी से गेंदबाजी करते हुए बेहद किफायती तेज गेंदबाजों की श्रेणी में हुए। आलम यह रहा की यॉर्कर किंग बुमराह से अधिक यॉर्कर इस साल अर्शदीप ने आईपीएल में फेंके।
रफ्तार से उमरान ने जीता सबका दिल
रफ्तार के बादशाह उमरान मलिक ने 157 की रफ्तार से गेंदबाजी कर सिलेक्टर्स का दिल जीता। वहीं जाहिर तौर पर रफ्तार पर नियंत्रण जरूरी है।
वहीं डेल स्टेन के संरक्षण में बारीकियों पर काम करते उमरान मलिक l IPL में उमरान ने 9.03 के इकॉनोमी से 22 विकेट 14 मैचों में चटकाए थे। जहां 25 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन में से एक रहा।
नए टीम के साथ एक्सपेरिमेंट की होगी संभावना
टीम इंडिया लोकेश राहुल की आगुई में इस सीरीज को जीतना चाहेगी वहीं इस सीरीज में कॉम्बिनेशन के साथ गेंदबाजी में भी बदलाव पर ध्यान दिया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा की इस सीरीज में कौन सा प्लेयर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा पाता है। अब इंटरनेशनल क्रिकेट की बारी है।







