लौकी संग सेल्फी “चहल” को पड़ा भारी, इस प्लेयर ने कहा “तुम्हारी लौकी का साइज भी तुम्हारे जितना ही है”,

0
142
views
Selfie with gourd was heavy for Chahal, this player said,
PC:Yuzvendra Chahal/Insta

भारतीय टीम के शानदार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) चाहे मैदान पर हो या ऑफ फील्ड दोनों की सूरत में वह सुर्खियां बटोरनी नहीं भूलते । जहाँ  सोशल मीडिया पर अपने डांस मूव हो या तस्वीर साझा करना चहल इन सब मामलों में काफी एक्टिव के साथ नंबर 1 भी हैं । हाल में ही आईपीएल सीजन 15 में पर्पल कैप के विजेता चहल ने आईपीएल के  बाद  अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक  तस्वीर साझा की है. जिसकी चर्चा के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जहाँ कुछ फैंस फोटो के मजे ले रहे हैं वहीँ कुछ इन्हे शेयर कर रहे हैं इसकी कड़ी में  भारतीय टीम के पूर्व प्लेयर ने फोटो पर कमेंट कर दिया है जिसके ठीक बाद ट्रोल होने का सिलसिला जारी हो चूका है ।



Yuzvendra Chahal ने शेयर की सोशल मीडिया पर यह लौकी संग तस्वीर

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पतले से लौकी के साथ एक फोटो साझा  की है. जहाँ वह इस अंदाज़ से लउके को पकडे हुए हैं जैसे की वो उनका बल्ला हो और वे लौकी से शॉट खेल रहे हों । चहल सोशल मीडिया पर ऐसे ही अतरंगी कारनामों की वजह से फैंस के चहिते भी हैं । जहाँ फोटो के नीचे यह कैप्शन में लिखा की : मैं शर्त लगाता हूं कि मेरी ‘सेल्फी विद लौकी’ स्टेडियम के बाहर सबसे हिट है. क्या आप सहमत हैं.’



चहल के इस इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने के बाद टी 20 क्रिकेट में 6 छक्के जड़ने वाले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने चुटकी लेने के अंदाज़ में पर मजेदार कमेंट लिखते हुए लिखा की  ‘तुम्हारी लौकी का साइज भी तुम्हारे जितना ही है’. युवराज का यह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा है । आईपीएल सीजन 15 में भी ट्विटर पर युवी बेहद सक्रीय थे और अपनी राय प्लेयर को साझा करने में चूक नहीं रहे थे ।

Selfie with gourd was heavy for Chahal, this player said, "The size of your gourd is also the same as yours",
PC: BCCI

वहीँ आईपीएल में धूम मचाने के बाद  भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज जो की 9 जून से शुरू होने वाली है उसमें एक बार फिर लेग स्पिनर चहल अपना जलवा बिखेर सकते हैं । जहाँ आईपीएल में राजस्थान की ओर से चहल ने कहर बरपाया था ।



IPL के 15वें सीजन में सर्वाधिक 27 विकेट हासिल कर पर्पल कैप जीतने वाले लेग दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) अब दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ों के नाक में दम करने के लिए तैयार नज़र आ रहें हैं । वहीँ इस सीरीज से पहले अब वे सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से पहले से ही चर्चा बटोरने में लगे हुए हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here