भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज़ों में से एक शिखर धवन के आंकड़े ही उनके प्रदर्शन की गवाही देते हैं । जहाँ हाल में होने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज में उनका नाम ना आने से उनके फैंस BCCI से बेहद नाराज हैं । जहाँ अब वे दक्षिण अफ्रीका में चुने गए 18 सदसयित टीम का हिस्सा नहीं है ।
श्रीलंका के विरूद्ध धवन ने अपना आखिरी T20 मैच सीरीज पिछले वर्ष खेला था ।T20 टीम में शामिल नहीं किया गए शिखर धवन का यह मानना और विश्वास है की उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकि है और वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं । जहाँ आईपीएल 2022 में धवन का बल्ला जमकर बोला है ।
पीटीआई से बातचीत के दौरान धवन ने यह कहा की वे टीम इंडिया के अटूट अंग हैं । उन्होंने यह साफ़ किया की मई टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूँ । इसके साथ ही मैंने पहले भी टीम के लिए बड़ी पारियों से टीम को जीत दिलाई है और यह मई अभी भी कर सकता हूँ ।

मुझमें काफी क्रिकेट बाकि है । जहाँ पंजाब किंग्स के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले धवन ने यह भी कहा की आईपीएल या घरेलू क्रिकेट मैच हो मैं सब क्रिकेट फॉर्मेट में मजा उठा रहा हूं I फॉर्म का अर्थ केवल अर्धशतक और शतक लगाना नहीं है फॉर्म का मतलब है की अपने योगदान से टीम को जीतना ।
9 जून से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने वाले T20 सीरीज में शिखर धवन को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। जहाँ ईशान किशन , ऋतुराज , शुभमन सलामी बल्लेबाज़ के विकल्प के रूप में होंगे । शिखर धवन आईपीएल 2022 के सीजन में अपनी टीम पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 421 रन बनाए हैं। आईपीएल के इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में शिखर धवन दूसरे नंबर पर है।
शिखर धवन के क्रिकेट करियर की बात की जाये तो उन्होंने तीनो फॉर्मेट में कुल 34 टेस्ट मैच 149 वनडे मैच और 68 T20 खेल चुके हैं । शिखर धवन ने बातचीत के दौरान कहा की वे 3 साल और खेलेंगे। जहाँ उन्होंने यह भी साझा किया वे खुद पर दवाब नहीं बनने देते । अगर वह सेलेक्ट और रिजेक्ट के मानसिकता में रहे तो वे खुश नहीं रह पायेगें इसलिए वे हमेशा सम भाव से रहते हैं । कार्तिक ने भी इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है और वह चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में कामयाब हुए हैं ।
देश के लिए प्रतिनिधित्व करने बेहद खास है और में हमेशा मई इसके लिए फिट हूँ । मैं और 3 साल खेल सकता हूँ । मैं काफी अच्छी फॉर्म में हूं और मई हमेशा आशावाद और सकारात्मक हूं। राहुल द्रविड़ के अनुसार टीम में नए प्लेयर को जगह देने के लिए धवन को रेस्ट दिया गया है ।







