भारत ने वेस्टइंडीज को 44 रनों से मात देकर जीत सीरीज, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, टूटे ये रिकॉर्ड

0
78
views
India won the series by defeating West Indies by 44 runs, got the man of the match, this record was broken
PC:BCCI/Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया। जहां भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 44 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के साथ सीरीज को सील कर दिया।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।भारतीय बल्लेबाजों ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए । जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 46 ओवर में 196 रन पर आउट हो गयी । इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है ।

भारत की बल्लेबज़ी

 

भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 64 रन की शानदार पारी खेली , वाशिंगटन सुंदर ने 24,  दीपक हुड्डा ने 29 तथा लोकेश राहुल ने 49 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 50 ओवर में 9 विकेट पर 238 पहुंचाया । वहीं वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बात की जाए तो स्मिथ ने 7 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट चटकाए ।जोसेफ ने 10 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए होल्डर ने 9 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट चटकाए।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाज़ी

वेस्टइंडीज की ओर से ब्रुक्स ने 44 रन की पारी खेली । वहीँ अकील ने 52 गेंद पर 34 रन बनाये । अंत में आये ओडीन स्मिथ ने थोड़ी पावर हीटिंग की जहाँ उन्होंने 20 गेंद पर 24 रन बनाये । लेकिन तीसरे पावर प्ले तक भारतीय गेंदबाज़ो ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों को जमने का मौका नहीं दिया । जहाँ भारतीय गेंदबाज़ों ने धारदार गेंदबाज़ी करते हुए 196 रन पर वेस्टइंडीज की समेट दिया ।

भारतीय गेंदबाज़

भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्ण ने शानदार गेंदबाज़ी की जहाँ उन्होंने गेंद में वैरायटी डाली। जहाँ उन्होंने 3 मेडेन भी शुरुआत के ओवर में किये । प्रसिद्ध कृष्ण ने 9 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए । शार्दुल ठाकुर को 2 विकेट वहीँ चहल, दीपक हूडा , सिराज और सुन्दर ने 1-1 विकेट हासिल किये ।

मैन ऑफ द मैच

प्रसिद्ध कृष्ण को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए । ट्रॉफी के साथ उन्हें 2 लाख की राशि दी गई ।

टूटे यह रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की रिकॉर्ड 11 सीरीज जीत दर्ज हुई ।

सूर्य कुमार ने लगातार 6 परियों में 30 से अधिक रन बनाकर ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बने ।

विराट कोहली ने मैदान में उतरने के साथ ही घेरलू मैदान पर 100 मैच पुरे किये ।

इस साल की यह भारत की पहली ओने डे सीरीज में जीत है ।

बतौर रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की इस साल की पहली जीत दर्ज की गई ।

बतौर कोच राहुल द्रविड़ की यह पहली सीरीज जीत हुई ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here