वीडियो: रोमांच की हद हुई पार, आखिरी 2 गेंद पर 3 रन नहीं बना पाई KKR, लुईस के अश्विसनीय कैच ने पलटा मैच 

0
133
views
Thrill was crossed, KKR could not score 3 runs in the last 2 balls, the incredible catch of Lewis turned the match
PC: IPL/BCCI

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेले गए 66 वें मैच को 2 रन से जीत कर प्ले-ऑफ में प्रवेश प्राप्त कर ली है ।वहीँ कोलकाता इस सीजन से बाहर हो गई है ।  इस जीत के LSG के 14 मैचों से 18 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में अब लखनऊ दूसरे स्थान पर आ गई है । इस हार के बाद  KKR के 14 मैचों से 12 अंक रहे हैं और वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है ।



लखनऊ के कप्तान  लोकेश राजुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए  20 ओवर में बिना विकेट खोए रिकॉर्ड 210 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डीकॉक ने  70 गेंदों पर 140 रनों की नाबाद पारी खेली। पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के जमाए।

दूसरी छोर से कप्तान केएल राहुल ने 51 गेंदों पर 68 रन बनाए दोनों प्लेयर ने जमकर रन ठोके । टिम साउदी ने चार ओवर में 57 रन दिए। आंद्रे रसेल के 3 ओवर में 45 रन दिए । सुनील नरेन ने सबसे कम रन दिए जहाँ  उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन दिए।

रिंकू सिंह ने दिखाया दम



PC: IPL/BCCI

लक्ष्य का पीच करने उतरी  KKR की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। हालाकिं रिंकू सिंह ने आखिरी ओवरों में छक्के की बारिश कर तूफान मचा दिया था । इस मैच को और रोमांचक बना दिया जहाँ उन्होंने 15 गेंद पर 40 रन की पारी खेलकर कोलकाता को जीत के बेहद पास पहुंचा दिया था। अब कोलकाता को टीम को 2 गेंद पर 3 रनों की जरूरत थी।

स्टोइनिस की गेंद पर एविन लुईस ने रिंकू का अश्विसनीय सा कैच पकड़ मैच का रुख बदल दिया । आखिरी गेंद पर  स्टोइनिस ने  उमेश यादव को क्लीन बोल्ड कर लखनऊ को जीत दिलाना में अहम्  भूमिका अदा की  । इससे पूर्व कोलकाता के कप्तान  श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। नीतीश राणा  42 और सैम बिलिंग्स ने 36 रन बनाकर आउट हुए । LSG की ओर से मोहसिन खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।



आखिरी 6 गेंद पर चाहिए थे 21 रन

 

Thrill was over, KKR could not score 3 runs in the last 2 balls, Lewis's incredible catch turned the match
Pc: IPL/Twitter

कोलकाता और उनकी प्लेऑफ की उम्मीद के बीच महज 21 रन थे । जहाँ रिंकू सिंह और सुनील बल्लेबाज़ी कर रहे थे । जिस तरह से रिंकू बल्लेबाज़ी कर रहे थे । यह कप्तान श्रेयस को भी यकीन था की की जीत कोलकाता के पक्ष में जा सकता है । वहीँ यह भी श्रेयस को यकीन था की रिंकी जिस तरह के फॉर्म में हैं ये मुश्किल kaam नहीं होगा ।



श्रेयस की उम्मीदों पर खरा उतारते हुए रिंकू सिंह ने स्टोइनिस की पहली गेंद ऑफ साइड में वाइड यॉर्कर करवानी चाही और इस गेंद पर रिंकू ने ऑफ साइड की दिशा में चौका  बटोरा ।

20 वे ओवर की दूसरी गेंद को मिड विकेट पर रिंकू ने छक्का जड़कर लखनऊ के प्लेयर की दिल की धड़कने बढ़ा दी ।

20 ओवर में की तीसरी गेंद पर फिर से रिंकू सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और स्ट्रैट छक्का जड़ दिया । अब लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर भी कुछ अधिक गंभीर दिखने लगे । दवाब दोनों ओर समान था ।



20 वें ओवर की चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने 2 रन भागकर लिए और अब आखिरी 2 गेंद पर 3 रन की दरकार थी ।

20 वें ओवर की पांचवें गेंद पर रिंकू ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में खेलने की सोची और गेंद को हवा में दे मारा । 17 मीटर की दुरी कर तेजी से भागते आये एविन लुईस ने एक हाथ से कैच लेकर सनसनी मचा दी और रिंकू सिंह 15 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए वहीँ उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके जड़े ।



20 वें ओवर की आखिरी गेंद पर 3 रन की दरकार थी वहीँ 2 रन आईपीएल 2022 का पहला सुपर ओवर करवा सकती थी । लेकिन ऐसा नहीं हुआ और स्टोइनिस ने उमेश यादव को बोल डकार मैच  को लखनऊ के नाम कर दिया ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here