IPL 2022 का 66वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। जहाँ LSG के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया और दोनों ने मिलकर आईपीएल के इतिहास में रिकॉर्ड की बौछार कर दी है । जहाँ लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में बिना विकेट के नुकसान के 210 रन बना लिए हैं । जहाँ सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डीकॉक ने नाबाद 140 और कप्तान केएल राहुल ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली। जहाँ दोनों ने मिलकर तूफान मचा दिया ।
डिकॉक की धमाकेदार पारी ने सबको हैरान कर दिया है । जहाँ राहुल और डिकॉक सर पर कफ़न बांध कर मैदान पर उतरे जहाँ मकसद सिर्फ एक की जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह बनाना । जहाँ लगातार 2 मैच में मिली हार के बाद उससे निकलते हुए लखनऊ के दोनों दलामी बल्लेबाज़ ने जमकर रन की बरसात कर दी ।
डिकॉक ने तोड़ा बटलर का इस सीजन का रिकॉर्ड

आईपीएल 2022 सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डिकॉक ने अपने नाम कर लिया है । जहाँ उन्होंने 140 रन की नाबाद पारी खेलकर बटलर के 116 रन का रिकॉर्ड तोड़ लिया है ।
पॉवरप्ले पर एक नज़र
पॉवरप्ले में राहुल और डी कॉक ने संभलकर खेलते हुए 6 ओवर में 44 रन बनाये । 10 ओवर में लखनऊ की टीम ने बिना किसी नुकसान के 83 रन बनाये थे और दोनों प्लेयर लय में लग रहे थे । 14 वे ओवर तक दोनों सलामी बल्लेबाज़ों ने अपना अपना अर्धशतकीय पारी पूरी कर ली थी ।
17 ओवर के बाद राहुल और दी कॉक ने शिफ्ट किया गियर

गौरतलब है की 17 ओवर तक लखनऊ ने 149 रन बनाये । वहीँ आखिरी 3 ओवर में 61 रन लखनऊ ने बनाये और धमाल मचा दिया है । जहाँ दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर जुमर कोलकाता के गेंदबाज़ों की कुटाई कर दी ।
टूटे ये 11 रिकॉर्ड
1)डीकॉक ने IPL में अपनी दूसरी सेंचुरी बनाई। उन्होंने लीग में अपना पहला शतक 2016 में RCB के खिलाफ बनाया था।
2)आईपीएल 2022 सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी डिकॉक ने अपने नाम किया । इससे पहले जोस बटलर ने 116 रन की पारी खेली थी।
3)राहुल ने इस सीजन में 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।
4)आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी
229 – कोहली/एबीडी
215* – कोहली/एबीडी
210* – राहुल/डी कॉक (आज)
206 – गिलक्रिस्ट/मार्शो
204* – कोहली/गेल
5)विकेट कीपर द्वारा आईपीएल में उच्चतम आईपीएल स्कोर बनाने वाले पहले प्लेयर बने डी कॉक जहाँ उन्होंने 140 रन की पारी खेली । इससे पहले लोकेश राहुल ने 132 रन की पारी खेली थी ।

6) केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक
2022 आईपीएल में 500+ पार्टनरशिप रन बनाने वाली पहली जोड़ी
7 आईपीएल सीज़न में 500+ रन बनाने वाले दूसरे प्लेयर बने लोकेश राहुल जहाँ उन्होंने यह कारनामा पांचवीं बार किया है । इससे पहले सर्वाधिक 500 + रन आईपीएल सीजन में बनाने वाले प्लेयर वार्नर हैं । जिन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है ।
8) WK . के रूप में सर्वाधिक आईपीएल छक्के लगाने वाले 5 वे प्लेयर बने डी कॉक । जहाँ उन्होंने 100 आईपीएल छक्के भी पुरे किये । सर्वाधिक छक्के धोनी के नाम है जहाँ उन्होंने 223 छक्के जड़े हैं । वहीँ अब डी कॉक के 101 छक्के हो गए हैं ।
9) आईपीएल में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप कोलकत एके खिलाफ 210 – डी कॉक/राहुल
10) आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर
175* – गेल बनाम पीडब्ल्यूआई, 2013
158* – मैकुलम बनाम आरसीबी, 2008
140* – डी कॉक बनाम केकेआर, 2022*
Well played, QDK 💯
Live – https://t.co/NbhFO1ozC7 #KKRvLSG #TATAIPL pic.twitter.com/re4ZnUz82P
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2022
11) लखनऊ की टीम के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले पहले प्लेयर रहे डी कॉक जहाँ उन्होंने 140 रन की नाबाद पारी खेली ।







