बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला चट्टोग्राम में खेला जा रहा है । जहाँ आपको बता दें की श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया और अपनी पहली पारी में 397 रन बनाये ।श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज दोहरे शतक से चूक गए जहाँ उनका विकेट नईम ने लिया ।
बने ऐसे पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज़
बड़े स्कोर का पीछा करने उत्तरी बांग्लादेश के धाकड़ बल्लेबाज़ मुश्फिकुर रहीम ने 282 गेंद का सामना करते हुए महज 4 चौके की बदौलत 105 रन की पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट में अपने 5000 रन का आंकड़ा भी पूरा किया इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पुरे करने वाले पहले बंगलदेश के बल्लेबाज़ बन चुके हैं ।
मुश्फिकुर रहीम ने की विराट की बराबरी
मुश्फिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 8वां शतक जड़ा । इसके साथ ही उन्होंने रन मशीन कोहली और जो रूट के क्लब में शामिल हो चुके हैं जहाँ मुश्फिकुर रहीम विश्व के छठे ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में 5000 रन का आंकड़ा पार किया है ।

विश्व में टेस्ट और वनडे दोनों में 5000+ रन बनाने वाले बल्लेबाज
| प्लेयर | |
| 1 | •विराट कोहली |
| 2 | •केन विलियमसन। |
| 3 | • जो रूट। |
| 4 | •डेविड वार्नर। |
| 5 | •एंजेलो मैथ्यूज। |
| 6 | •मुशफिकुर रहीम |
।
मुश्फिकुर रहीम ने चटगांव की कठिन पिच की मुश्किल भारी परिस्थितियों में सिंगल और डबल लेकर अपना स्कोर आगे बढ़ाया और आलम यह रहा की उन्होंने अपने शतक में केवल 4 चौके ही जड़े। जहाँ उन्होंने पिच पर समय बिताया और प्रॉपर टेस्ट क्रिकेट की पारी खेली ।

चटगांव टेस्ट में श्रीलंका के 397 रनों के अच्छे स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 465 रन बनाये । जहाँ बांग्लादेश की तरफ से तमीम इकबाल ने आतिशी 133 रनों और विकेटकीपर बल्लेबाज़ मुश्फिकुर रहीम ने 105 रन की बेहतरीन पारी खेली ।
मुश्फिकुर रहीम पहले बांग्लादेशी बने जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन का आंकड़ा पूरा किया और पहले ऐसे अपने देश के लिए प्लेयर बन चुके हैं ।







