आईपीएल 2022 अब अंतिम चरण से गुजर रही है जहाँ हर मैच के साथ प्लेऑफ का समीकरण बन और बिगड़ रहा है । इसी कड़ी में आज का 60वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा.
वहीँ कल के मैच में मुंबई ने चेन्नई को 5 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ की रेस और समीकरणों के गणित से मुक्ति दे दी थी । जहाँ इस साल चेन्नई का भी हाल बेहाल रहा । रैना से लेकर जडेजा तक का सफर कहानियों से भरपूर रही चेन्नई ।
जीतने होने ये मैच
पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण की बात की जाये तो कप्तान मयंक अग्रवाल किसी भी हाल में प्लेऑफ में पंजाब की राह तय करना चाहेगी ।. पंजाब के अभी 3 मैच शेष हैं जहाँ प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें आज बैंगलोर को मात देनी होगी और हर मैच को एक समय पर देखते हुए खेलना होगा । जहाँ दूसरा मैच 16 मई को दिल्ली से जीतना होगा और तीसरा मैच 22 मई को हैदराबाद से जीतना होगा ।
अंक तालिका में पंजाब पर नज़र दें तो पंजाब टीम ने 11 मैच में 5 मैच में जीत दर्ज कर 10 अंक अपने हिस्से में किये हैं. तीन मैच (vs बैंगलोर, दिल्ली, हैदराबाद) में अगर पंजाब जीत कर लेती है तो उनके 14 मैच से 16 अंक हो जाएंगे. वहीँ दिल्ली और हैदराबाद को रौंदकर एक साथ इन दोनों का प्लेऑफ का सपना तोड़ सकती है पंजाब ।
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को महज 2 जीत के साथ प्लेऑफ की होड़ से मुक्ति दे सकती है पंजाब । आज बैंगलोर अगर आज हर जाती है और गुजरात से जीत जाती है तो बैंगलोर भी प्लेऑफ का हिस्सा बन सकती हैं । जहाँ बैंगलोर की एक हार और पंजाब की 3 जीत इस आईपीएल में बड़ा उलटफेर अंकतालिका में ला सकती हैं ।
पंजाब की टीम शानदार है और बड़े उलटफेर के लिए भी जनि जाती है । बस तीन जीत और प्लेऑफ में पहुंचने अवसर । अगर ऐसा करने में पंजाब कामयाब हो जाती है तो आईपीएल इतिहास में एक और सुनहरे अक्षर से यह रिकॉर्ड भी अपने आप में बड़ा होगा ।
पूरी टीम मैदान पर प्रैक्टिस में पसीना बाहा रही है । देखना दिलचस्प होगा कौन मारेगा बाजी ।
A hint of what is gonna come our way tonight 🤩#SaddaPunjab #PunjabKings #IPL2022 #ਸਾਡਾਪੰਜਾਬ #ShikharDhawan #RCBvPBKS @SDhawan25 pic.twitter.com/cxhbH1sIzP
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 13, 2022
क्या पंजाब प्लेऑफ में क्वालीफाई कर पायेगी आज के मैच ही उसका निर्णय कर देगा । जहाँ एक हार और प्लेऑफ से कोसो दूर जा सकती है पंजाब ।







