हार के जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं और किसी की प्लेऑफ का सपना को चकनाचूर करने वाले को मुंबई इंडियंस कहते हैं। हम तो डूबे हैं सनम तुम्हे भी ले डूबेंगे। कुछ ऐसा ही किया मुंबई इंडियंस ने जहां बेहद रोमांचक मैच में धोनी के डैडी आर्मी को मुंबई की पलटन ने 5 विकेट से रौंद दिया।
जहां आईपीएल 2022 के 59 वें मुकाबले में रोहित शर्मा टॉस के बॉस बने और धोनी ब्रिगेड को बल्लेबाजी के लिए सादर आमंत्रित किया। आमंत्रण का बुलावा आने के साथ ही कानवे और ऋतुराज बल्लेबाजी करने उतरे वहीं बिग बैश में धमाल मचाने वाले और इस बार मुंबई की खेमें से खेल रहे डेनियल सैम ने अपनी पहले ही ओवर मैं 2 विकेट चटकाए इसके ठीक बाद वाले बुमराह ने भी अपना जलवा बिखेरा।
चेन्नई के खिलाफ मुंबई ने हासिल की 20वीं जीत
5 विकेट से मिली जीत के बाद मुंबई इंडियन्स के नाम आईपीएल इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया है। जिस मुकाम पर आजतक कोई भी टीम नही पहिष पाई है। मुंबई इंडियन्स की चेन्नई सुपर किंग्स पर आईपीएल इतिहास में यह 20वीं जीत थी।
चेन्नई और मुंबई के बीच आईपीएल में खेले कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं जहां मुंबई का पलड़ा हमेशा से भारी रह है जहां आईपीएल में खेले गाय मैचों में 20 में मुंबई और 14 में चेन्नई ने परचम लहराया है। ऐसे में अंक गेम में मुंबई इंडियंस पहली ऐसी टीम है जिन्होने आईपीएल में दो टीमों के विरुद्ध 20 या 20+ मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।
आईपीएल इतिहास में किसी 2 टीम के विरुद्ध 20 से ज्यादा मैच जीतने वाली पहली टीम बनी मुंबई।
मुंबई का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध भी खास रहा है। जहां कोलकाता और मुंबई कुल 31 बार एक दूसरे के सामने आए हैं। जहां 22 मैचों में मुंबई के और 9 बार कोलकाता के हाथ लगी। किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत के मामले में मुंबई की टीम का जबरदस्त छाप छोड़ा है और ab टॉप पर काबिज हैं।
5 बार की चैंपियन टीम का इस साल हुआ बुरा हाल

मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियन्स का प्रदर्शन उनके पॉइंट्स टेबल देख कर बताया जा सकता है। कभी टीमों को दहशत देने वाली टीम का यह साल बेहद बुरा बिता जहां12 में से केवल 3 मैच में जीत हासिल कर सकी। ऐसे में वो अभी भी अंक तालिका में 6 प्वाइंट्स के साथ आखिरी पायदान पर काबिज है। अगर सीजन के बाकी बचे दो मैच में भी मुंबई जीत दर्ज करने में सफल हुई तो उसे 10वें स्थान से मुक्ति मिल






