आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 58वें मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ की उम्मीद को जीवित रखा है । जहाँ मैच में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज़ वार्नर जिन्होंने शानदार नाबाद 52 रन की पारी खेली उन्हें किस्मत का सहारा भी मिला, जहाँ गेंद स्टंप को लगने के बाद भी वे आउट नहीं हुए । राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चहल की गेंद पर यह घटना घटी. हालाकिं ये देखने और सूने में अजूबा लगता है लेकिन कुछ ऐसा ही कुछ जब चहल को यकीन नए हुए की उनके साथ ऐसा हो सकता है । आगे खबर विस्तार से ।
वार्नर ने राजस्थान के खिलाफ शानदार नाबाद 52 रनों की पारी खेली । इसके साथ ही वार्नर ऑरेंज कैप की सूची में अब तीसरे स्थान पर छलांग लगाकर पहुंच चुके हैं। वहीँ वार्नर के तीसरे स्थान पर (427 रन ) के साथ डुप्लेसिस को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है । आईपीएल सीजन 15 में पिछली भिड़ंत में राजस्थान ने दिल्ली को रौंदा था वहीँ इसका बदला 58 वें मैच में दिल्ली ने राजस्थान को हराकर पुर कर लिया है ।
यह घटना दिल्ली की पारी का 9वां ओवर में घटित हुई जब एक छोर पर युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) गेंदबाज़ी करने आये और बल्लेबाज़ी में वार्नर मौजूद थे । चहल की गेंद पर वॉर्नर बीट हुए और गेंद को मिस कर बैठे । वार्नर को चकमा देकर गेंद विकेट पर जा लगी लेकिन विकेट से बेल्स नहीं गिरी, जिसकी वजह से वार्नर को आउट करार नहीं दिया गया ।
चहल और संजू सैमसन को यकीन ही नहीं हुआ की उनकी साथ कुछ ऐसा हुआ है । शायद किस्मत भी दिल्ली पर मेहरबान थी । जिसकी वजह से वार्नर आउट नहीं हुए और इसका सीधा फायदा दिल्ली की टीम को हुआ ।
जहाँ उनके रहने से ना केवल दिल्ली जीती लेकिन अच्छे रन रेट से जीत के बाद इसका फायदा दिल्ली को मिला ।
— Patidarfan (@patidarfan) May 11, 2022
यह पहला मौका नहीं था जब किस्मत ने वार्नर का साथ दिया इससे ठीक पहले वार्नर का कैच चहल के ओवर में छूटा था । डेविड वॉर्नर (David Warner) की इस किस्मत को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर मजाक तौर पर एक ट्वीट लिया जहाँ डेविड वॉर्नर और चहल के एक फोटो के साथ कैप्शन लिखा गया की ,’निंबू मिर्ची किधर है.’ अर्थ साफ़ है राजस्थान का लक उनके साथ मैदान पर नहीं था ।







