वीडियो: शार्दूल को चिढ़ाने ” बैठ” कर करने लगे अश्विन बल्लेबाज़ी! शार्दूल की सनसनाती गेंद पर अश्विन का हाल बेहाल 

0
238
views
Ashwin started batting by
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 58 वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच डॉ डी वाय पाटील स्पोर्ट्स एकेडमी नवी मुंबई में खेला गया । जहाँ करो या मारो मुकाबले में दिल्ली ने मैच को एकतरफा करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में प्रवेश करने की संभावना को जगाये रखा है ।  दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने अपने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए है. जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 8 विकेट से इस मैच को जीत लिया जहाँ मार्श और वार्नर ने अर्धशतक जमाया ।



इस मैच में संजू सैमसन ने रविचंद्रन अश्विन  को प्रमोट कर तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने भेजा। जहाँ उन्होंने शानदार 38 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के की आतिशी पारी खेल अपने टी 20 में पहले  50 रन बनाये. इस मैच में जहाँ अश्विन अपने शानदार फॉर्म और बल्लेबाज़ी स्किल के लिए सुर्खियों में आये वहीँ उनका अजीबो-गरीब परंपरागत ढंग से हटकर मैदान पर खड़े रहने पर भी हुई ।

अक्सर चंद्रपॉल, स्मिथ जैसे प्लेयर अलग ढंग से बल्लेबाज़ी के दौरान खड़े पाए जाते हैं । वहीँ ऐसा पहली बार हुआ जब अश्विन ने कुछ ऐसा किया हो । शर्दुल के  ओवर में वे अलग तरीके से खड़े होकर बल्लेबाज़ी करने लगे जहाँ वह घुटनों के बल खड़े होकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे । ये उनका प्लान था या वो केवल शार्दुल को चिढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे थे उनसे बेहतर कोई नहीं बता सकता । उनके खड़े होने के स्टाइल से यह साफ़ था की वे उन्हें यॉर्कर पर अपनी विकेट नहीं देना चाह रहे थे । 



रविचंद्रन अश्विन ने  दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के ओवर में अलग ढंग से खड़े होकर उनके लाइन लेंथ को बिगड़ना चाहा । लेकिन लार्ड शार्दुल ठाकुर कम नहीं हैं उन्होंने भी पलटवार करते हुए बाउंसर अश्विन के दे मारी जो की उनके कंधे से लगी । बल्ले और गेंद की जंग बेहद दिलचस्प दिखी ।

इस मैच में रविचंद्रन अश्विन के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर देवदत्त पादिक्कल रहे जिन्होंने 30 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 48 रनों की पारी खेली हालाकिं वे अपना अर्धशतक नहीं बना पाए । वही दिल्ली कैपिटल के गेंदबाज चेतन साकारिया, नार्टजी और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट हासिल किये हैं. इस मैच को दिल्ली ने अपने नाम कर पॉइंट टेबल में कोलकाता हैदराबाद की टीमों को जबरदस्त झटका दे दिया है । जहाँ अब केवल पॉइंट की नहीं बल्कि रन रेट की भी लड़ाई शुरू होने वाली  है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here