वीडियो: आवेश खान के “रॉकेट छक्के” ने उड़ाया राशिद खान के होश, 300 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

0
224
views
Avesh Khan's
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 57 वां मुकाबले को जीतकर गुजरात ने अपना दबदबा बनाते हुए मैच को 62 रनों से जीतकर प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बनी। जहां टीम के एक जुट प्रदर्शन के बाद टीम ने एकतरफा जीत दर्ज कर तहलका मचा दिया।

हालांकि टॉस जीतने के बाद गुजरात ने बल्लेबाजी की और एक छोटा टारगेट लखनऊ के लिए सेट किया वहीं गेंद बल्ले से फसकर आ रही थी। यह आभास गुजरात की टीम को हो चुकी थी और इसका फायदा गुजरात के गेंदबाजी यूनिट ने उठा ली। जिस लेंथ पर बल्लेबाजी में गुजरात के बल्लेबाजों को दिक्कत हुई उस लेंथ पर गुजरात के बल्लेनाजों ने अपनी टीम टीम को गेंदबाजी करने के निर्देश दे दिए। फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज दिक्कत महसूस कर रहे थे और उसका पूरा फायदा गुजरात के गेंदबाजों ने उठाया।



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन बनाए। जहां 63 रनों से साथ शुभमन ने क्लास पारी खेली। यहां टीम को तेज रन नहीं बल्कि एक सम्मानजनक स्कोर की तलाश थी जो शुभमन के बल्ले से निकली। लखनऊ की तरफ से आवेश खान ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 13.5 ओवर में 82 रनों पर सिमट गई। जहां दीपक हुड्डा ने सर्वाधिक 27 रन की पारी खेली। वहीं दूसरे सर्वाधिक रन बनाए वाले प्लेयर आवेश खान रहे जिन्होंने 4 गेंद में 12 रन बनाए जिसमें 2 गगनचुंबी छक्का शामिल रहा। उन्होंने राशिद खान को रिमांड पर लेते हुए शानदार छक्का जड़ हार्दिक के पसीने छुड़ा दिए। जहां हार्दिक को भी यकीन नहीं हुआ की आवेश ने टेल एंडर की तरह नहीं बल्कि प्रॉपर बल्लेबाज जैसे शॉट खेला है।



राशिद खान जिन्होंने लखनऊ की टीम को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाते हुए 3.5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। यश दयाल और किशोर ने  दो दो विकेट चटकाए। जहां राशिद दीपक, कृणाल, होल्डर, आवेश खान का विकेट लिया।

आवेश खान का छक्का

 



आवेश खान ने अलग अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए पारी की  14वें ओवर जो की राशिद खान कर रहे थे उनपर 2 छक्के लगा दिए ।

ओवर की  दूसरी गेंद पर पहला छक्का तथा तीसरी गेंद पर दूसरा छक्का लगाकर 2 गेंद पर 2 छक्के अपने नाम किये । हालाकिं इसी ओवर में राशिद  खान ने आवेश खान को आउट किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here