IPL 2022 के 57वें मैच में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जा रहा है ।गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जहाँ इस मैच को जो भी टीम जीतेगी वो टीम प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनेगी । वहीँ दोनों टीमों के पास 16-16 अंक हैं । वहीँ इस मैच में एक बार फिर आवेश खान का जादू चला जहाँ लखनऊ के स्ट्राइक गेंदबाज़ का जलवा बरक़रार है । अपनी टीम को कप्तान को निराश ना करने वाले आवेश खान के शानदार स्विंग का शिकार इस बार विपक्षी दल के कप्तान हार्दिक हुए हैं । जहाँ आवेश खान की आउट स्विंग ने कमाल कर दिया है ।
लगातार 2 मुकाबले गंवा चुकी गुजरात इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में प्रवेश करना चाहेगी वहीँ लखनऊ की टीम के पास मौका होगा जहाँ दो बार हार के बाद मोमेंटम खो चुकी गुजरात को मात देकर प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनकर लखनऊ उभरे ।
गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने जीत के लिए कुल 145 रन का लक्ष्य रखा। पुणे के एमसीए स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने चार विकेट खोकर 144 रन बनाए। जहाँ गेंद बल्ले पर फस्ती हुई लग रही है ।शुभमन गिल ने गुजरात की तरफ से सर्वाधिक 63 रन बनाए , जहाँ उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए।
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले कई मैचों से बल्ले से खामोश नज़र आ रहे हैं जहाँ पिछले 2 मैच से विनिंग मोमेंटम गुजरात खो चुकी है । वहीँ आवेश खान ने इस बार हार्दिक को अपनी शानदार गेंद से चलता किया । आगे खबर विस्तार से ।
आवेश खान ने 10 वीं ओवर की पहली गेंद पर गति का मिश्रण किया और गेंद को धीमा फेका और गेंद वाइड गई .
— Cricket IPL (@CricketIPL20) May 10, 2022
इसके बाद उनको सेट करने के लिए हार्दिक को आउट स्विंग गेंद की , जहाँ हार्दिक पांड्या हवाई शॉट लगाने के चक्कर में रफ़्तार से चुके और बल्ले और गेंद का संपर्क अच्छा ना होने की बड़ी वजह के कारण बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर के पास चली गई और क्विंटन डि कॉक ने कोई गलती नहीं की । फिर से हार्दिक 11 रन पर आउट हुए ।
लखनऊः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुष्मंता चमीरा, आवेश खान, मोहसिन खान, करण शर्मा।
गुजरातः रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, यश दयाल, आर साई किशोर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी।







