वीडियो: हेलीकॉप्टर शॉट हुआ पुराना, शुभमन गिल के टेनिस शॉट ने किया दीवाना, शानदार, जबरदस्त शॉट

0
216
views
Helicopter shot turned old, Shubman Gill's tennis shot made you crazy, great, awesome shot
Pc: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 57 वां मुकाबला लखनऊ और गुजरात टाइटंस के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में हो रहा है।  इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी जहां दोनों के 16 अंक हैं।




आईपीएल 2022 में शिरकत कर रही लखनऊ और गुजरात की टीमों ने पुरानी टीमों पर अपना वर्चस्व और दबदबा कायम रखा है।

जहां दोनों ही टीमें नंबर एक पायदान और दो पायदान पर हैं देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों में से कौन सी टीम पहले नंबर पर क्वालीफाई करती है। वही इन सब चीजों के बीच गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुभमन    गिल ने अपना ताबड़तोड़ टेनिस शॉट जड़ा आईपीएल में वैसे तो कई शॉट देखने मिले लेकिन इस टेनिस  शर्ट का जवाब ही नहीं। जहां ऑफ साइड  की गेंद को हाफ हिट करते हुए शुभमन गिल ने दर्शकों का दिल जीतागिल ने इस सीजन की चौथी और अपने IPL करियर की 14वीं फिफ्टी जमाई है।



दोनों टीमों में एक बदलाव

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जेंट्स की टीम में एके बदलाव किए गए जहां करण शर्मा लखनऊ टीम में अपना डेब्यू कर रहे हैं तो दूसरी ओर गुजरात टीम में साईं किशोर ने अपनी जगह बनाई है।




छठे ओवर की तीसरी गेंद पर  गिल ने टेनिस शॉट जड़ा।  जहां चमिरा के ऑफ साइड में किए गए तेज तर्रार गेंद को शुभमन गिल ने शानदार स्ट्राइक करते हुए हाफ हुक टेनिस शॉट जड़ा और चार रन बटोरे लिए। टेनिस शॉट की खास बात यह रही की ये शॉट फूल फ्लो बल्ले से नहीं बल्कि हाफ फॉलो थ्रू से खेली जाती है जिसमें की शुभमन की टाइमिंग और प्लेसमेंट शानदार रही। वहीं गेंद पलक झपकते ही सीमा रेखा के पार चली गई। शॉट बेहद जबरदस्त थी।

लखनऊः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुष्मंता चमीरा, आवेश खान, मोहसिन खान, करण शर्मा।


गुजरातः रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, यश दयाल, आर साई किशोर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here