आईपीएल 2022 का 56वां मैच कोलकाता और मुंबई के बीच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया । रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 52 रनों से मुंबई इंडियंस का हरा दिया। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने 10 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए । जहां अंत में बुमराह की मेहनत पर पानी फिर गया ।वहीं दूसरी और कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज कमिंग से ने 1 ओवर में 3 विकेट लेकर कोलकाता की जीत पक्की कर दी। वहीं एक ऐसा भी ओवर आया जब बुमराह की गेंद पर रसेल मैदान पर बेचैन नजर आए सटीक यॉर्कर और शानदार लेंथ की बदौलत रसेल का विकेट बुमराह ने चटकाया। जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम में 17 .3 ओवर में 20 रनों पर ही ढेर हो गई और कोलकाता इस तरह 52 रनों से मैच जीती।
इस मैच में कोलकाता की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर वेंकेटेश और नितेश रहे जिन्होंने 43 रनों की पारी खेली। मुंबई की ओर से बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किया।
रोहित का विवादित आउट बना हार का कारण

लक्षा पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा 2 रन बनाकर साउदी की गेंद जैक्सन के हाथों आउट करा दिया गया। जहां ऑन फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया ।वहीं श्रेयस ने डीआरएस लिया और थर्ड अंपायर ने स्निकोमीटर पर हलचल देखकर थर्ड अंपायर ने रोहित शर्मा को आउट दिया। हालांकि ऐसा देखा गया कि गेंद ने बल्ले को छुआ भी नहीं है और स्निकोमीटर पर हलचल होने लगी।
आखरी 6 ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए चाहिए थे 66 रन और 15 ओवर में गेंदबाजी करने आये पैट कमिंस जिन्होंने 15 ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन को रिंकू के हाथों कैच आउट करवाया ।इसी ओवर में उन्होंने डेनियल का विकेट भी चटकाए जहाँ उनका कैच उन्होंने जैकसन द्वारा करवाया। इसके ठीक बाद कमिंग ने मुर्गन अश्विन को चक्रवर्ती के हाथों कैच आउट करवाया।
बुमराह ने किया रसेल को चलता
— Abhishek Kumar (@CricketKeTagde) May 9, 2022
बुमराह ने रसेल को चलने का मौका नहीं दिया। जहां सटीक यॉर्कर और लेंथ की गेंद पर रसेल को बुमराह ने पोलार्ड के हाथों कैच आउट करवाया। वहीं उन्होंने अपने ओवर में रसेल को काफी परेशान किया।
इस जीत के बाद अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर आ चुकी है। इस जीत से पंजाब किंग्स को झटका लगा है जहां पंजाब के आठवें पायदान पर से चलकर चली गई है वहीं दिल्ली हैदराबाद कोलकाता और पंजाब की टीम 10 अंकों के साथ क्रमशः पांचवें छठे सातवें आठवें पायदान पर है।







