IND vs SA: भारत और द.अफ्रीका के बीच 5 टी 20 मैच का ऐलान, IPL के इस फिनिशर की वापसी टीम इंडिया में लगभग तय!

0
73
views
IND vs SA: Announcement of 5 T20 match between India and Africa, the return of this IPL finisher is almost certain in Team India!
PC: BCCI

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले t20 सीरीज एलान कर दिया है ।जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला t20 मुकाबला दिल्ली में 9 जून को खेला जाएगा ।वहीं इसके बाद बाकी बचे चार मैच कटक, विशाखापट्टनम, राजकोट और बेंगलुरु में खेले जाएंगे ।



गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच होने वाले t20 सीरीज का समापन  मुकाबला 19 जून को बेंगलुरु के मैदान पर खेला जाएगा। गौरतलब है कि 2 वर्ष पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर आए थे जहां साल 2020 में तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारतीय सरजमीं का दौरा किया था। हालांकि इस मैच में भी पहले बारिश एवं उसके बाद कोरोना संक्रमण के  चलते सीरीज को स्थगित करना पड़ा था।

आईपीएल के बाद शुरू होगी सीरीज

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खास खबर आ रही है जहां आईपीएल के तुरंत बाद ही भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज  का आयोजन बीसीसीआई द्वारा करवाया जा रहा है।

गौरतलब है कि 29 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा ।वहीं इसके ठीक 10 दिनों बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का आगाज होगा ।गौरतलब है कि नवंबर में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप को देखते हुए इस सीरीज को भारतीय टीम के लिए तैयारी की तरह ली जा रही है।

दिनेश कार्तिक 2.0 कर सकते हैं वापसी

IND vs SA: Announcement of 5 T20 match between India and Africa, the return of this IPL finisher is almost certain in Team India!
PC: IPL/BCCI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की रीड की हड्डी माने जाने वाले दिनेश कार्तिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ t20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं ।जहां t20 वर्ल्ड कप के पहले बीसीसीआई दिनेश कार्तिक और दांव खेलती नजर आ सकती है। वही कुलदीप यादव जिन्हे बीसीसीआई ने इस साल कॉन्ट्रैक्ट  से बाहर का रास्ता दिखाया है। वही आईपीएल में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं , लिहाजा देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई क्या एक बार फिर कुलदीप यादव पर भरोसा दिखा पाती है या नहीं।



दक्षिण अफ्रीका के अधिकांश खिलाड़ी आईपीएल के दौरान भारत में ही मौजूद है। वही केवल कुछ ही खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका से भारत आने की दरकार होगी।  लिहाजा आईपीएल के खत्म होने के बाद भी क्रिकेट का अंत नहीं होगा जहां क्रिकेट प्रेमियों के लिए फिर से क्रिकेट का मजा बदस्तूर जारी रहेगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच t20 सीरीज की बात की जाए तो दोनों के बीच आखिरी मुकाबला साल 2019 में खेला गया था ।वहीं पिछले वर्ष तीन टेस्ट और तीन वनडे की सीरीज के लिए भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था।

INDvsSA: कार्यक्रम



9 जून पहला t20 मुकाबला दिल्ली

12 जून दूसरा t20 मुकाबला कटक

14 जून तीसरा t20 मुकाबला विशाखापट्टनम

17 जून चौथा t20 मुकाबला राजकोट

19 जून पांचवा t20 मुकाबला बेंगलुरु

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here