51 मैच समाप्त, ऑरेंज-पर्पल कैप में उलटफेर, हार्दिक ने 24 रन की पारी खेल किया टॉप-5 में प्रवेश, श्रेयस फिसले, देखें टॉप-10 की सूची

0
69
views
51 matches ended, Orange-Purple cap reversed, Hardik scored 24 runs to enter top-5, Shreyas slipped, see top-10 list
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात के बीच मुंबई में खेला गया । जहाँ इस मुकाबले में आखिरकार आखिरी गेंद पर मुंबई ने 5 रनों से गुजरात की टीम को रौंदा । टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रनों का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात  की टीम 20 ओवर में 5 विकट पर 172 रन ही बना पाई ।



MI ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना पाई । मुंबई की तरफ से ईशान किशन ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, वहीँ आतिशी बल्लेबाज़ टिम डेविड ने 21 गेंदों पर 44 रन की आतिशी पारी खेली। गुजरात की ओर से  राशिद खान ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात के सलामी बल्लेबाज़ों. ने जमकर मुंबई इंडियंस की गेंदबाज़ों की हवाइयां उड़ाई । पहले विकेट के लिए ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने शानदार 106 रन जोड़े।शुभमन को आउट कर तोड़ा। गिल  36 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए।IPL में गिल ने अपना 12वां अर्धशतक बनाया।ऋद्धिमान साहा ने 40 गेंद में 55 रन बनाये। जहाँ उन्होंने 6 चौके और  2 छक्के जड़े थी। मुरुगन अश्विन ने 4 ओवर में 29 देकर 2 विकेट चटकाए।आखिरी ओवर में गुजरात को 9 रन बनाने थे। डेविड मिलर और राहुल तेवतिया क्रीज पर  थे और गेंदबाज़ी के लिए डेनियल सैम्स के हाथों में थी। सैम्स ने शानदार और धारदार गेंदबाज़ी डाली और गुजरात को  9 रन नहीं बनाने दिए ।



मैन ऑफ द मैच

51 matches ended, Orange-Purple cap reversed, Hardik scored 24 runs to enter top-5, Shreyas slipped, see top-10 list
PC: IPL/BCCI

टिम डेविड को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया ।जहाँ उन्होंने 21 गेन में 44 नाबाद रन बनाये थे जिसमें उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के जड़ दिए ।

51 वें मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में बदलाव



 

51 matches ended, Orange-Purple cap reversed, Hardik scored 24 runs to enter top-5, Shreyas slipped, see top-10 list

आईपीएल के 51 वें मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप- 10 प्लेयर की सूची में उलटफेर देखने मिल रहा है । जहाँ  गुजरात  के कप्तान हार्दिक अब टॉप -5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं ।

मुंबई  खिलाफ हार्दिक ने 14 गेंद पर 24 रन बनाये।वहीँ अब वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में पांचवे स्थान पर 333 रनों के साथ आ गए हैं । बटलर  588 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे पायदान पर लोकेश राहुल से 451 रनों के साथ हैं । तीसरे स्थान पर धवन 369 रन के साथ हैं । चौथे स्थान पर अब वार्नर 356 रन के साथ आ गए हैं , पांचवें स्थान पर  हार्दिक 333 रनों के साथ हैं। छठे स्थान पर अभिषेक शर्मा  331 रन के साथ हैं । सातवें स्थान पर तिलक वर्मा  328 रन के साथ हैं ।

51वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट



51 matches ended, Orange-Purple cap reversed, Hardik scored 24 runs to enter top-5, Shreyas slipped, see top-10 list

51 वें  मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में यजुवेंद्र चहल 19 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं । कुलदीप 18 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं ।  तीसरे स्थान पर अब रबाडा 17 विकेट के साथ हैं ।  चौथे  पायदान पर नटराजन 17 विकेट के साथ हैं ।छठे  स्थान पर हसारंगा  16 विकेट के साथ मौजूद है। कुलदीप यादव और चहल के बीच पर्पल कैप की जंग देखने मिल रही है ।



पॉइंट्स टेबल में बदलाव

51 matches ended, Orange-Purple cap reversed, Hardik scored 24 runs to enter top-5, Shreyas slipped, see top-10 list

पॉइंट्स टेबल की बात की जाये तो 51 मैचों के बाद मुंबई की गुजरात पर शानदार जीत के उपरांत मुंबई की टीम 4 अंकों के 10वें पायदान पर आ गई है ।मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 5 रनों से जीत ली है । इसके बाद भी मुंबई इंडियंस अंकतालिका में 10 वें स्थान पर 4 अंकों के साथ है । गुजरात अभी भी अंक तालिका के शिखर पर 16 अंक के साथ है  ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here