वीडियो: रियान पराग का तहलका, टिम साउदी की गेंद पर लगाया 91 मीटर  छक्के से बिगड़ा श्रेयस का चेहरा

0
95
views
Riyan Parag's Tehelka, Shreyas's face spoiled by a 91m six on Tim Southee's ball
PC: IPL/Twitter

IPL 2022 के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ की उम्मीद को जागकर रखा है । 5 लगातार हार के बाद श्रेयस के लिए यह जीत सुकून देने वाली रही ।  टॉस हारकर  पहले बल्लेबाज़ी करते हुए  राजस्थान ने कोलकाता के समक्ष जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य दिया । जिसे कोलकत की टीम ने 5 गेंद शेष रेजते हुए पूरा कर लिया। गौरतलब है की चौथे विकेट के लिए नीतीश राणा के बीच 66 रन की अटूट साझेदारी के दम पर कोलकाता ने जीत का स्वाद चखा ।



कोलकाता की लगातार 5 हार के बाद कोलकाता की यह पहली जीत दर्ज की है। इस सीजन में कोलकाता को 6  हार का सामना करना पड़ा। वहीँ RR की 10 मैचों में चौथी और लगातार दूसरी हार है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में  152/5 का स्कोर खड़ा किया । राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन  ने सर्वाधिक (54) रन 49 गेंद में बनाये । फिनिशर के रोले में आये हेटमायर ने अंत में आतिशी पारी खेलते हुए 13 गेंद में नाबाद 27 रन बनाकर टीम का स्कोर 150+ पहुंचाया ।



कोलकाता की तरफ से टिम साउदी  सबसे सफल गेंदबाज़ रहे । जिन्होंने 2 विकेट चटकाए । इसकी कड़ी में ऐसा वक़्त भी आया जब टिम साउदी की गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने  उन्हें अपने राडार पर ले लिए और 17 वे ओवर में उनकी गेंद को आसमानी सैर पर भेज दी । जहाँ पराग ने 94 मीटर लंबा छक्का टिम साउदी के चेहरे पर निराशा ले आई । वहीँ ठीक इसके बाद  रियान पराग का विकेट गिरा जहाँ सऊदी की गेंद पर अनुकूल रॉय ने उनका कैच पकड़ा।



रियान पराग ने डीप स्क्वायर लेग पर टीम सऊदी की फुल गेंद पर अपना हाथ खोलते हुए हवाई शॉट खेला गेंद और बल्ले का संपर्क इतना खास रहा है की 94 मीटर का लम्बा छक्का लगा . इस छक्के को देखकर कोलकाता  के कप्तान श्रेयस अय्यर का चेहरा देखने वाला था जहाँ वह स्तब्ध रह गए ।

अगली ही गेंद टिम साउदी ने रियान पराग को  डीप मिडविकेट पर खड़े चुस्त और मुस्तैद अनुकूल राय के हाथों कैच करवा कर पराग की पारी का अंत कर दिया ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here