IPL 2022 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया है। श्रेयस अय्यर की अगुआई में कोलकाता की टीम ने संजू की राजस्थान की टीम के 153 रन के लक्ष्य को केवल 3 विकेट और 5 गेंद शेष रहते हुए प्राप्त कर लिया है । इस जीत के साथ कोलकाता की टीम अब अंक तालिका में सातवें पायदान पर आ गए हैं।
कोलकाता की तरफ से जीत के नायक रहे नितीश राणा और रिंकू सिंह जिन्होंने चौथे विकेट के लिए 38 गेंदों में 66 रन की साझेदारी निभाई । नितीश ने क्लास खेला का प्रदर्शन करते हुए 37 गेंदों में 48 रन और रिंकू सिंह 23 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। रिंकू ने इस पारी में 6 चौके और 1 सिक्स जड़ा। दोनों ने कोलकाता की जीत की कहानी अपने बल्ले से लिख दी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 152/5 रन बनाये । संजू सैमसन ने 54 रनों का योगदान दिया और यह इनका आईपीएल में 17 वां अर्धशतक रहा । अंत में आये हेटमायर ने 13 गेंद में नाबाद 27 रन बनाए। टिम साउदी ने कोलकाता की तरफ से सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए ।
नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने राजस्थान की गेंदबाज़ी की धज्जियां उड़ाई । जहाँ नितीश राणा ने 37 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए और एक छोर को संभलकर रखा और अपनी पारी में 3 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, श्रेयस के आउट होने के बाद रिंकू ने 23 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 42 रन की पारी खेली ।
मैन ऑफ द मैच

रिंकू सिंह को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। रिंकू सिंह ने 23 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से आतिशी 42 रनों की पारी खेली ।
मैच के पहले ही हाथों में लिखी थी रिंकू ने लिख ली थी ये बात
अलीगढ से आने वाले रिंकू ने कहा की वे अलीगढ से पहले ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने आईपीएल में जगह बनाई है कई प्लेयर रणजी में शिरकत कर चुके हैं लेकिन वे ऐसे पहले हैं जिन्होंने आईपीएल में अपने जगह का नाम विश्व पटल पर ला खड़ा किया है ।
View this post on Instagram
वहीँ नीतीश राणा को उन्होंने मैच से पहले हथेली दिखते हुए कहा की उन्होंने अपने हथेली पर मैच शुरू होने से पहले ये लिख लिया था की आज वे रन बनायेगे और मैन ऑफ द मैच का ख़िताब भी अपने नाम करेगें । वहीँ जो दिल से चाहो तो कायनात भी उसे तुमसे मिलाने की कोशिश करती है की कहावत को सच होते देखा गया और कुछ ऐसा ही हुआ जब रिंकू ने मैच में पहले 2 शानदार कैच पकडे और फिर शानदार बल्लेबाज़ी कर मैन ऑफ द मैच के ख़िताब के हक़दार भी बने ।







