
अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को फाइनल मुकाबले में चार विकेट से रौंदकर पांचवीं बार विश्व कप पर कब्ज़ा किया वहीँ दशकों से वर्ल्ड कप का इंतज़ार कर रही इंग्लैंड टीम को अब और इंतज़ार करना होगा । इस शानदार जीत के उपरांत भारतीय प्लेयर्स मालामाल हो गए हैं जहाँ इनाम की झड़ी सी लग गयी है । गौरतलब है की इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने भारतीय प्लेयर्स के लिए इनाम का ऐलान ट्विटर के माध्यम से किया है । जहाँ सभी प्लेयर्स इस सुचना से ख़ुशी से लबरेज हैं ।
जय शाह का ट्वीट:
I’m pleased to announce the reward of 40 lacs per player and 25 lacs per support staff for the U19 #TeamIndia contingent for their exemplary performance in #U19CWCFinal. You have made 🇮🇳 proud. @SGanguly99 @ThakurArunS @ShuklaRajiv
— Jay Shah (@JayShah) February 5, 2022
जय शाह ने ट्वीट कर इनाम की घोषणा करते हुए ट्वीट किया की – अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम इनाम की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। मुझे U19 TeamIndia दल के लिए U19CWCFinal में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए प्रति खिलाड़ी 40 लाख और सहयोगी स्टाफ दल के लिए 25 लाख के इनाम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। आपने गौरवान्वित किया है । देश को गर्व है ।
Congratulations #BoysInBlue on winning the @ICC U19 World Cup. This is a Very Very Special @VVSLaxman281 win against all odds. Each of our youngsters has shown the heart and temperament needed to make history in these trying times #INDvENG #U19CWCFinal pic.twitter.com/amuzSbarbc
— Jay Shah (@JayShah) February 5, 2022
जय शाह ने अपने ट्वीट में टीम इंडिया को बधाई दी साथ में ही नेशनल क्रिकेट अके़डमी के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण को भी बधाई देते हुए सरहाना की । उन्होंने ट्वीट कर लिखा की टीम को जीतने पर बधाई।आईसीसी U19 विश्व कप। यह एक बहुत ही खास ।सभी बाधाओं के खिलाफ हमारी जीत है । हमारे प्रत्येक युवा ने इस कठिन समय में इतिहास बनाने के लिए आवश्यक हृदय और स्वभाव दिखाया है ।






