IPL 2022 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया . जहाँ इस शानदार मुकाबले में हैदराबाद ने अंत तक जीत की कोशिश की लेकिन अंत में चेन्नई ने हैदराबाद की टीम को 13 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई ने SRH के समक्ष 203 रन का लक्ष्य दिया , जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 189/6 का स्कोर ही बना सकी और मुकाबला 13 रनों से हार गई।
जीत के नायक रहे चेन्नई के सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज जिन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 99 रन की आतिशी पारी खेली । हालाकिं वे शतक से महज एक रन चुके लेकिन अपने प्रदर्शन से लाखों दिल जीते । टॉस हारकर बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 202 रन का स्कोर बनाया।
ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 99 रन बनाए
अपनी पारी में गायकवाड़ ने 6 चौके और 6 सिक्स जड़े। पहले शुरुवाती ओवर में ऋतुराज संभलकर खेले और फिर अपना गियर चेंज करते हुए ताबड़तोड़ रन लूटने शुरू किये । हैदराबाद के तेज गेंदबाज़ उमरान मालिक को आड़े हाथों में लेते हुए उनके खिलाफ शानदार छक्के और चौके जड़े । उमरान की गेंदबाज़ पर उन्होंने 33 रन ठोके ।

नटराजन की गेंद पर थर्डमैन पर भुवनेश्वर कुमार ने ऋतुराज की पारी का अंत किया ।वह भले ही नर्वस 99 का शिकार हुए हों और महज1 रन से शतक से चूक गए हो, लेकिन उन्होंने बल्लेबाज़ी से फैंस का दिल को सुकून जरूर पहुंचाया है । CSK के लिए सलामी जोड़ी गायकवाड़ और कॉनवे ने टीम को आतिशी शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 107 गेंदों पर रिकॉर्ड 182 रन की साझेदारी निभाई । टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई की सधी हुई शुरुआत देखने को मिली। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पावर प्ले में बिना विकेट गंवाए 40 रन जोड़े।
1000 आईपीएल रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय (पारी से)
31 पारी – सचिन तेंदुलकर
31 पारी – गायकवाड़
34 पारी – सुरेश रैना
35 पारी – देवदत्त पडिक्कल
35 पारी – ऋषभ पंत
ऋतुराज गायकवाड़ संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर के साथ IPL में सबसे तेज कम परियों में 1,000 रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं। जहाँ उन्होंने महज 31 परियों में यह कारनामा कर दिखाया है ।
प्रेजेंटेशन पर क्या बोले ऋतुराज

“अच्छा लगा की मेरी यह पारी जीत के साथ आई है, यह पारी इसलिए विशेष रही । आपको एक या दो अच्छी डिलीवरी मिलेगी और आप इधर-उधर बदकिस्मत होंगे, लेकिन जिस तरह का सपोर्ट स्टाफ आपके पास है और लोग आपको सपोर्ट कर रहे हैं आपके पास वह समर्थन और आत्मविश्वास है।
“व्यक्तिगत रूप से मैं फॉर्म में विश्वास नहीं करता , भले ही आपने पिछले मैच में कितना ही बड़ा स्कोर आपने हासिल किया हो, नए मैच में आपको शून्य से शुरुआत करनी पड़ती है। मैं हर मैच में शून्य से शुरुआत करने में विश्वास करता हूं और इससे मुझे मदद मिली है। मैं तेज गति से खेलना पसंद करता हूं क्योंकि यह मुझमें विश्वास लाता है। बहुत सारे गेंदबाज नहीं हैं जो इतनी तेज और इसलिए जब भी वे पहली कुछ गेंदों में शॉर्ट गेंदबाजी करते हैं, तो मई अपना बेस्ट देने का प्रयास करता हूँ । अपना पहला मैच खेल रहे (कॉनवे) को मैंने अपना समय लेने के लिए कहा और एंकर की भूमिका में मैं था। यह मेरा घरेलू मैदान है, मैं इस विकेट और पिच को करीब से जानता हूं, जिसका मुझे फायदा मिला ।”







