IPL 2022: केएल राहुल ने किया खुलासा “प्लेऑफ” में नहीं चाहते प्रवेश ! खुद को नहीं इस प्लेयर को दिया जीत का श्रेय

0
73
views
IPL 2022: KL Rahul enters
PC: IPL/Twitter

कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 77 रन,मोहसिन खान के 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट और दीपक हुड्डा के शानदार 52 रनों की बदौलत लखनऊ की टीम ने दिल्ली की टीम को आईपीएल के 45वें मैच में 6 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ की टीम ने DC के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा । जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 189 रन ही बना पाई ।

PC: IPL/BCCI

लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और सर्वाधिक 77 रन बनाए। जहाँ उन्होंने अपनी पारी में  4 चौके और 5 छक्के जड़े । इसकी कड़ी में लोकेश राहुल ने आईपीएल में अपना 29 वां अर्धशतक भी पूरा कर लिया है ।


तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये  दीपक हुड्डा ने 52 रनों की शानदार पारी खेली।दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच अहम् 95 रन की साझेदारी हुई। जिसका उल्लेख लोकेश राहुल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा । दिल्ली की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट चटकाए ।

IPL 2022: KL Rahul enters "plough" off! Credit to entrust myself to this player,
PC: IPL/Twitter

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम के सलामी बल्लेबाज़ फ्लॉप साबित हुए जहाँ पृथ्वी शॉ 5 रन और वार्नर  4 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए जिससे की दिल्ली पर अतिरिक्त दवाब बढ़ा । दिल्ली के कप्तान ने  संघर्ष से भारी   30 गेंद में 44 रन की पारी खेली और मैच को दिल्ली के पक्ष में करने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।



लखनऊ के तेज गेंदबाज़ मोहसिन खान ने धारदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए  4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए और दिल्ली की टीम की कमर तोड़ दी ।  मोहसिन खान के चार विकेट की बात की जाये तो उन्होंने  वार्नर, पंत, पॉवेल और शार्दूल ठाकुर को आउट किया।

 

लोकेश राहुल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन  पर जानिए क्या कहा



“सच  पूछे तो अभी प्लेऑफ के बारे में नहीं सोच रहे हैं, टीम ने शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन किया  है। जीत के साथ हम जो भी चीजें मैदान पर कर रहे हैं उससे पूरी टीम खुश हैं, ये आत्मविश्वास प्रदान करता है । हमें अब हर मैच में 100% देने की दरकार है, यही हमारी कोशिश हैं।”

(मोहसिन खान) की गेंदबाज़ी शानदार रही है , नेट्स में जब मैंने उन्हें खेला था तो मैं उसका सामना नहीं करना चाहता था। तेज गेंदबाज़ी के साथ उन्हें पास एक अच्छा दिमाग है, उन्हें पता है की कौन सी गेंद का इस्तेमाल कब करना है ।  सीखने और  खेलने के लिए उत्सुक इस प्लेयर को  मौका मिलने के साथ ही इन्होने अच्छा प्रदर्शन किया है । दबाव में भी बड़े अच्छे ओवर उन्होंने किये हैं और टीम के लिए  अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं । आशा करते हैं की वे और  सीखें  और टीम के लिए बेहतर हो।



“दीपक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्होंने पूरे सीजन अबतक शानदार खेल का प्रदर्शन किया है । टीम में दबाव के समय वह स्मार्ट क्रिकेट खेलते हैं । यह केवल  चौके और छक्के लगाने की बात नहीं है वह वास्तव में मैदान और मैच की स्थिति को अच्छी  पढ़ा रहे हैं

दीपक एक मेहनती प्लेयर हैं । वे नेट्स में अधिक से अधिक समय देते हैं । खुशी है की जब भी टीम को रन की जरूररत होती है वह खरा उतर रहे हैं ।



वे जिम्मेदारी ले रहे  है .। चीजें अच्छी लग रही हैं।  हम पावरप्ले का इस्तेमाल करना चाहते थे और  क्विंटन पहली गेंद से  आतिशी खेल का प्रदर्शन कर रहे थे । उन्होंने हमें और हमारी टीम को मोमेंटम दिया । शुरुआत से ही हमने अच्छा खेला ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here