आई पी एल 2022 का 43 वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई में खेला गया। जिसमें से गुजरात टाइटंस में छह विकेट से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए ।जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया। इस मैच में अजीबोगरीब रामा देखने को मिला जब गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शिवमंगल क्रीज पर मौजूद थे एवं शहबाज अहमद उन्हें गेंदबाजी कर रहे थे। आगे खबर विस्तार से।
गौरतलब है फाफ डू प्लेसिस ने गुजरात टाइटल के सलामी बल्लेबाजों की साझेदारी को तोड़ने के लिए गेंद शहबाज अहमद को सौंपी। जहां स्पिन गेंदबाज शाहबाज अहमद की चौथी गेंद पर शुभमन गिलऑफ साइड में गेंद को कट करना चाह रहे थे ,वही बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद विकेटकीपर अनुज रावत के पास गई अनुज रावत ने कोई भी गलती ना किए बगैर गेंद को अपने दस्ताने में कैद किया। इसके साथ ही अंपायर ने आउट होने का सिग्नल दिया ।वही शुभमन ने तुरंत डीआरएस लिया जहां थर्ड अंपायर ने इस आउट को नॉट आउट में बदला।
विकेटकीपर से हो गई चूक
जहां सबसे बड़ी गलती विकेटकीपर अनुज रावत की बताई गई जहां उन्होंने गेंद को कलेक्ट करने के समय अपने हाथों को विकेट के आगे लेकर चले गए थे ।इसके बाद उस बॉल को नो बॉल करार दिया गया ।
— Abhishek Kumar (@CricketKeTagde) May 1, 2022
इसके तुरंत बाद विराट कोहली अंपायर से कुछ गुफ्तगू करते हुए नजर आए, उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि गलती अनुज रावत की थी हालांकि मामला विस्तार पूर्वक जानकारी के बाद विराट कोहली के चेहरे पर मुस्कान आई।
मैच समरी
गुजरात टाइटंस की टीम जीत के रथ पर सवार लग रही है। जहां उन्होंने आईपीएल के 43 वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से मात दी ,पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 170 रन बनाए जिसमें किंग कोहली ने 58 रनों की शानदार पारी खेली ।वहीं रजत पाटीदार ने 32 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन बनाए ।वहीं मैक्सवेल ने 18 गेंदों पर 33 रन बनाए गेंदबाजी की बात की जाए गुजरात की ओर से सांगवान ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट चटकाए शमी लोकी फर्गुसनको एक-एक सफलता हाथ लगी।
गुजरात की ओर से रिद्धिमान साहा ने 22 गेंदों पर 29 रन बनाए गिल ने 28 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए, साईं सुदर्शन ने 14 गेंदों पर 20 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली वहीं। जीत के नायक रहे डेविड मिलर और राहुल तेवटिया। जहां डेविड मिलर ने 24 गेंदों पर 39 रन बनाए वहीं राहुल तेवटिया ने 25 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाकर मैच को गुजरात के नाम किया।







