क्रिकेट अनिश्चितता का गेम है हर एक गेंद के साथ समीकरण के उतार और चढ़ाव से भरे इस खेल का नाम ही क्रिकेट है। आईपीएल 2022 में अपने 8 हाथ हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस को किसी एक करिश्मा का इंतजार था कि कब एक जीत दर्ज हो और दो अंको से इस सीजन में अपना खाता खुले । वहीं आईपीएल के 44 में मुकाबले में कुछ ऐसा ही हुआ।
जब मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदकर अंक तालिका में अपना खाता खोला। वहीं जब बर्थडे ब्वॉय रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए थे ti उनकी रितिका बेहद हताश और निराश नजर आई लेकिन वक्त बदले नजरें बदले की कहावत सार्थक हुई जहां जीत के साथ रितिका अपने बेटी के साथ जीत के जश्न में सराबोर नजर आई।
प्वाइंट्स टेबल में आखिरकार 2 प्वाइंट्स से टीम मुंबई का खुला खाता
हालांकि इस जीत से मुंबई स्को की टीम को कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन इस जी से राजस्थान रॉयल्स के लिए रन रेट में काफी प्रभाव पड़ा ।वहीं मुंबई की जीत से लखनऊ टीम को फायदा हुआ ।जहाँ अब राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ की टीम 12-12 अंकों के साथ अंक तालिका में मौजूद है। वही इस हार और जीत के सिलसिले में कई बेहतरीन नजारे देखने मिले ।
जीत के बाद रोहित ने मैदान से हाथ हिलाकर किया अपनी पत्नी का अभिवादन

एक , जीत की तलाश में बैक टू बैक आठ मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस को आखिरकार जीत नसीब हुई जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा वेद खुश नजर आए उन्होंने हाथ हिलाकर पवेलियन में बैठी रितिका का अभिनंदन किया । रितिका और एवं उनकी पुत्री ने भी जमकर मुंबई इंडियंस के जीत का जश्न मनाया।
First win in the bag – Congratulations to #MI who have beaten #RR by 5 wickets 👏👏#RRvMI | #TATAIPL | #IPL2022 pic.twitter.com/MDPru1K4pj
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2022
इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस का मनोबल बढ़ा ।वही बर्थडे बॉय रोहित शर्मा ने अपने जन्मदिन को भी अच्छी तरीके से मनाया ।जहां एक समय रोहित शर्मा के 2 रनों पर आउट होने के उपरांत रितिका बेहद हताश एवं निराश नजर आ रही थी वही जीत के बाद पूरा खेमा खुशी से लवरेज हो उठा।
मैच समरी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए ।जहां बटलर ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। मुंबई की ओर से रिले मेरेडिथ और ऋतिक ने 2-2 विकेट चटकाए थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 2 रन की पारी खेली। 159 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। तिलक वर्मा ने भी शानदार योगदान किया और 35 रन की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई। डेनियल सेम्स ने छक्के के साथ मैच को समाप्त किया। चहल, अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा, बोल्ट को एक एक सफलता मिली।







