आईपीएल 2022 का 44 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया ।रोमांचक मैच में आखिरकार 8 मैचों की हार के बाद पहली जीत मुंबई की झोली में आई ।जहां पांच विकेटों से मुंबई ने राजस्थान की टीम को रौंदा ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए ।जहां जीत का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 4 बॉल शेष रहते 161 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।
सलामी बल्लेबाज बटलर फिर रहे हिट
आई पी एल 2022 के खेले गए अब तक 44 मैच के बाद ऑरेंज कैप होल्डर बटलर एक बार फिर से अपने रंग में दिखे ।जहां उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की खूब परीक्षा ली। बटलर ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्के और 5 चौके की मदद से 67 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके भी लगाए उन्होंने एक ही ओवर में 4 छक्के जड़े।
मैच समरी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाया। जॉस बटलर ने 52 गेंदों पर 67 रन, देवदत्त ने 15 गेंदों पर 15 रन ,सैमसंग में 16 रन ,अश्विन ने 21 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की ओर से ऋतिक ने दो विकेट तथा रिले मेरेडिथ ने दो सफलताएं अर्जित की।

मुंबई की बल्लेबाजी की बात की जाए तो रोहित शर्मा सस्ते में 2 रनों पर आउट से इशान किशन ने 18 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली हालांकि में बोर्ड के हाथों सैमसंग द्वारा कैच आउट कराया गया सूर्य कुमार ने संभलकर खेलते हुए 39 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन बनाए ।उनका बखूबी साथ दिया तिलक वर्मा ने जिन्होंने 35 रन की बहुमूल्य पारी खेली। टीम डेविड ने 9 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। डेनियल सैम्स ने 1 बॉल पर 6 रन बनाकर मैच को मुंबई के नाम किया।
6 छक्के की चाहत ने किया काम तमाम
ऋतिक के एक ओवर में बटलर ने 4 छक्के लगातार जड़ दिए जहां उन्होंने आईपीएल करियर का अपना 14 वां अर्धशतकीय पारी भी पूरा किया ।उनके बल्ले से 67 रन की ताबड़तोड़ पारी निकली। एक ओवर में छह छक्के लगाने के चाहत में जॉस बटलर अपना कैच सूर्यकुमार को थमा दिया।
— Promaxx (@Promaxx15) May 1, 2022
जहां 16 वें ओवर में रन रेट और 6 छक्के की चाहत ने बटलर को आउट करवा दिया। हालांकि बटलर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अकेले दम पर राजस्थान की टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लगातर 4 छक्के खाने के बाद भी ऋतिक थमे नहीं और शानदार गेंद डालकर आखिरकार अपने ही ओवर में बटलर का विकेट लेकर उनका कीमती विकेट चटकाया।







