IPL 2022 के 42वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हरने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स को जीत के लिए 154 का लक्ष्य दिया ।लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 46 रन बनाए हालाकिं वे अपने अर्धशतक से महज 4 रनों से चुके, तीन नंबर पर आये दीपक हुड्डा ने 34 रन बनाये ।
जहाँ उनका शानदार रन आउट बेयरस्टो ने किया जिसकी चर्चा जमकर हो रही है । वहीँ उनके रन आउट से क्रुणाल भी हताश दिखे । तीसरे ओवर में ही लखनऊ ने अपने कप्तान केएल राहुल का विकेट खोया । जहाँ उन्होंने 11 गेंदों में केवल 6 रन बनाये ।
क्विंटन डी कॉक और दीपक हुड्डा के बीच हुई अहम् साझेदारी
दूसरे विकेट के लिए क्विंटन डी कॉक और दीपक हुड्डा के बीच 58 गेंदों पर 85 रन की अहम् साझेदारी पनपी। संदीप शर्मा ने डी कॉक को स्लिप में कैच आउट कर यह साझेदारी तोड़ा। क्विंटन डी कॉक ने 37 गेंदों में 46 रन की शानदार पारी खेली ।
बेयरस्टो के डायरेक्ट थ्रो पर हुए दीपक हुड्डा आउट
— James Tyler (@JamesTyler_99) April 29, 2022
दीपक हुड्डा का शानदार रन आउट बेयरस्टो ने किया । जहाँ दीपक हुड्डा को बेयरस्टो ने डायरेक्ट थ्रो कर रन आउट कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने 28 गेंदों में 34 रन बनाए। दो रन चुराने के चक्कर में दीपक थोड़े धीमे दिखे और बाउंड्री से फेके गए शानदार थ्रो से दीपक का काम तमाम हुआ । रन आउट इतना बेहतरीन था की प्रीति जिंटा भी झूम उठी ।

कगिसो रबाडा की धारधार गेंदबाज़ी
कगिसो रबाडा ने इस मैच में लखनऊ के खिलाफ धारदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए। जिसमें उन्होंने लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (6), क्रुणाल पंड्या (7), आयुष बडोनी (4) और दुष्मंथ चमीरा (17) को आउट कर विपक्षी टीम की मुश्किलें बढ़ाई।







