वीडियो: पृथ्वी शॉ को नहीं हुआ यकीन, DC की अटक गई जान, उमेश के कैच ने किया पृथ्वी का काम तमाम

0
259
views
Video: Prithvi Shaw did not believe, DC got stuck, Umesh's catch did all the work of Prithvi
PC: IPL/Twitter

आईपीएल के 41वें मैच में  कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे सफल और स्ट्राइक गेंदबाज उमेश यादव ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के खेमें में चिंता फैला दी थी। हालांकि आईपीएल के 41 वें मुकाबले को दिल्ली ने 4 विकेट से जीता लेकिन मैच के पहले गेंद पर उमेश यादव के वार से दिल्ली की टीम के बीच चिंता के बदला जरूर मंडराने लगे थे। आगे खबर विस्तार से ।



उमेश यादव इस आईपीएल में शानदार लय में हैं जहां स्पीड के साथ सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं इसकी कड़ी में कोलकाता और दिल्ली के बीच हुए मैच में जीत के लिए 147 रन का पीछा करने जब दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और वार्नर उतरे तो उमेश यादव ने अपनी ही ओवर की पहली गेंद पर पृथ्वी को उमेश यादव ने शानदार कैच आउट कर चलता किया। जहां इस कैच की खूब चर्चा हुई। पृथ्वी को समझ नही आया की कुछ सेकंड में उनके साथ क्या हो गया है। कुछ पल के लिए दिल्ली के खेमें में चिंता जरूर फैली ।

Video: Prithvi Shaw did not believe, DC got stuck, Umesh's catch did all the work of Prithvi
PC: IPL/Twitter

गेंदबाजी के साथ फील्डिंग में भी उमेश यादव ने किया कमाल



उमेश यादव ने दिल्ली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए जहां उन्होंने डेविड वार्नर , पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत को चलता किया।

दिल्ली की पारी की पहली गेंद पर उमेश का कहर

दिल्ली के खिलाफ पारी की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को उमेश यादव की तेज गेंद पर फ्लिक करने की कोशिश में बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद हवा में गई। उमेश यादव ने हवा में डाइव लगाकर इस शानदार कैच को पकड़ा और पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को चलता किया। वहीं इस विकेट के साथ 14 विकेट के साथ पर्पल कैप की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

लगातर 5 वीं हार के बाद प्लेऑफ की रेस से दूर जा रही KKR



दिल्ली की आईपीएल सीजन-15 में कुल 8 मैचों में  चौथी जीत दर्ज की है। दिल्ली को कुल 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर KKR की 9 मैचों में ये छठी हार रही। जहाँ लगातार 5 मैचों में कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा है ।पिछले मैचों में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने अब तक केवल 3 मैच ही जीते हैं। इस जीत के बाद दिल्ली की टीम 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गई है । वहीँ कोलकाता की टीम 6 अंक के साथ आठवें स्थान पर है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here