
भारत और वेस्टइंडीज के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा ।गौरतलब है की विराट कोहली अब बतौर बल्लेबाज टीम का हिस्सा होंगे वहीं रोहित शर्मा के कंधों पर कप्तानी का भार होगा। वहीं विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही मैच में सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जिसकी जानकारी आगे दी है।
विराट नहीं अब रोहित कप्तान
रोहित शर्मा बतौर रेगुलर कप्तान टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। वहीं उप कप्तान की भूमिका में लोकेश राहुल होंगे।
विराट तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड
भारतीय मैदान में विराट कोहली ने कुल 95 पारियों में 4994 रन बनाए हैं। जहां वह 6 रन बनाकर भारतीय मैदानों पर 5000 रन बनाने वाले प्लेयर बन सकते हैं। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने घरेलू मैदान पर 5000 रन पूरे करने के लिए कुल 127 पारी ली थी ।वहीं विराट कोहली 95 पारियों में 4994 रन बना लिए हैं, वहीं 6 रन बनाने के साथ ही वह 96 पारियों में 5000 रन भारतीय मैदान पर पूरे कर लेंगे और इस तरह वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड भी निशाने पर
गौरतलब है कि राष्ट्रीय क्रिकेट में रिकी पोंटिंग ने कुल 560 मैचों की 668 पारियों में 71 शतक जड़े हैं। वहीं विराट कोहली ने 451 मैचों की 503 पारियों में 70 शतक लगाए हैं ।1 शतक लगाने के साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे ।गौरतलब है विराट कोहली ने पिछला शतक 2019 में लगाया था, वही अभी लंबा अंतराल हो चुका है अच्छा मौका होगा जब विराट कप्तानी के भार से निवृत होने के उपरांत विराट कोहली अपना नेचुरल गेम खेलें एवं 2022 में अपना पहला शतक लगाकर रिकी पोंटिंग के शतकों की बराबरी करें।
क्रिकेट फैंस को है उम्मीद
गौरतलब है कि क्रिकेट मैच स्कोर की उम्मीद है कि विराट कोहली बतौर बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे एवं होने वाले द्विपक्षीय श्रृंखला में तीनों मैच में शतक लगाएंगे देखना दिलचस्प होगा कि कप्तानी के बाहर से निवृत हुए विराट कोहली वेस्टइंडीज के विरुद्ध कैसा प्रदर्शन करते हैं।






