ICC World Test Championship Final 2021: पार्थिव पटेल ने रोहित या विराट को नहीं बल्कि इस प्लेयर को बताया हुकुम का इक्का

0
97
views
WTC 2021: Parthiv Patel verdict

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल ने पुजारा को लेकर भविष्यवाणी करते हुए बड़ी बात बोली है । जहाँ उन्होंने पुजारा को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हुकुम का इक्का बताया है ।

WTC 2021: Parthiv Patel verdict

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (ICC World Test Championship Final 2021) का मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून को खेला जायेगा। भारतीय टीम में एक बार फिर दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी से टीम इंडिया काफी मजबूत दिखाई दे रही है। वहीँ इंग्लिश कंडीशन में मध्यक्रम में पुजारा के योगदान पर सबकी नज़र टिकी होगी ।

भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट  में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। पुजारा का सभी देशों के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है । न्यूजीलैंड समेत भी उनका रिकॉर्ड जबरदस्त है है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके आंकड़ों की बात करें तो पुजारा ने खेले गए कुल 9 टेस्ट मैचों में 46.81 की औसत से 749 रन बनाए हैं।

मैच  रन  औसत  100 50
9 749 46.8 2 4
वीडियो 


पार्थवी पटेल ने कहा है की पुजारा उनके अनुसार टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर हो सकते हैं । जिस अंदाज़ से पुजारा खेलते हैं अगर वह उस लय को पाने में कामयाब रहे तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ हुकुम का इक्का साबित हो सकते हैं । पुजारा ने न्यूजीलैंड के विरूद्ध टेस्ट क्रिकेट में कुल दो शतकीय तथा  चार अर्द्धशतकीय पारी खेली  हैं।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी पुजारा से बड़े स्कोर की उम्मीद क्रिकेट फैंस को जरूर होगी। विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भी भारत की टेस्ट टीम का विस्तृत विश्लेषण किया।

स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर खास रूप से बातचीत के दौरान पार्थिव पटेल ने कहा, “मुझे लगता है चयनकर्ताओं ने एक मजबूत भारतीय टीम को चुना है । बल्लेबाज़ी , गेंदबाज़ी के शानदार विकल्प मौजूद हैं ।अगर आप भारत और न्यूजीलैंड की टीम की तुलना करना चाहते हैं, तो मुझे लगता है कि भारतीय टीम ने हर एक मापदंड को कवर कर लिया है।”

भारत की ओर से टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में सर्वाधिक 100+ बॉल खेलने वाले टॉप 4 प्लेयर

भारतीय प्लेयर  100+ गेंद का सामना  
पुजारा  9
रहाणे 9
विराट कोहली  7
रोहित शर्मा  5

 

भारत की ओर से टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक 100 से अधिक गेंद खेलने का रिकॉर्ड पुजारा तथा रहाणे के नाम दर्ज है । जहाँ दोनों बल्लेबाज़ों ने 9 बार 100 से अधिक गेंद का सामना किया है । लिहाजा पुजारा भारत की ओर से बड़ी भूमिका में नज़र आयेगें ।

आपके अनुसार कौन होगा टेस्ट चैंपियनशिप का असल बादशाह? दें अपनी राय। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here