IPL 2022: हार के बाद फूटा जडेजा का गुस्सा, खराब फील्डिंग को नहीं बल्कि इसे ठहराया दिया हार का दोषी

0
85
views
IPL 2022: Jadeja's anger erupted after the defeat, not the bad fielding but blamed it for the defeat
PC: IPL/BCCI

पंजाब  किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग और 11 रनों से रौंद कर पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर अपनी जगह बना ली है। ।पंजाब और चेन्नई के बीच वानखेडे स्टेडियम में  खेले गए 38 वें मैच में शिखर धवन के शानदार 88 रन और ऋषि धवन और रबाडा की धारदार गेंदबाजी के दम पर 11 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 187 बनाया। जहां शिखर धवन ने शानदार 88 रनों की पारी खेली ।वहीं राजपक्षे ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किसकी टीम 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना पाए ,हालांकि रायडू ने 39 गेंदों पर 78 रनों की शानदार पारी खेली।

IPL 2022: Jadeja's anger erupted after the defeat, not the bad fielding but blamed it for the defeat
PC: IPL/BCCI

रायडू अकेले  दम पर मैच को जीतने में भरसक प्रयास करते नजर आए। लेकिन उन्हें कोई साथी प्लेयर का साथ नहीं मिला । राबड़ा के आउट करने के साथ ही चेन्नई की जीत की उम्मीद को झटका लगा। लेकिन धोनी जब तक थे थोड़ी उम्मीद जरूर चेन्नई के साथ थी। लेकिन 12 रन पर धोनी के आउट होने के साथ ही चेन्नई की जीत की उम्मीद भी उनके साथ मैदान से मानों बाहर गई। इस सीजन की यह चेन्नई की छठी हार थी।

जडेजा ने पोस्ट प्रेजेंटेशन में जानिए क्या कहा

IPL 2022: Jadeja's anger erupted after the defeat, not the bad fielding but blamed it for the defeat
PC: IPL/BCCI

“हमने काफी अच्छी शुरुआत की, हमें लगा कि गेंदबाज़ी के दौरान हमने अंत में टीम ने 10-15 रन अतिरिक्त दिए। जो हमने प्लान बनाया था उसे टीम ने  अच्छी तरह से क्रियान्वित नहीं किया।  [रायडू] ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा था, अगर हम उन्हें 175 से कम पर रोक पाते तो अच्छा होता। हमें पहले 6 ओवरों में अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही है, अगर पावर प्ले में हमें तेज शुरुआत मिली होती तो परिणाम कुछ और होता, नियमित अंतराल पर विकट गिरे ,  वहीं हमारी कमी है और उम्मीद है कि हम मजबूती से वापसी करेंगे।”

पॉइंट्स टेबल का बदला मिजाज

पॉइंट टेबल पर नज़र डालें तो चेन्नई पर मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर काबिज हो चुकी है, वहीं पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम 12 अंकों के साथ मौजूद है। चेन्नई की टीम 9 वें स्थान पर 4 अंकों के साथ हैं ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here