CSK vs PBKS: चेन्नई को 11 रनों से पंजाब ने रौंदा, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, ये 4 प्लेयर हुए मालामाल, प्वाइंट टेबल में दिल्ली को बड़ा नुकसान

0
78
views
पॉइंट टेबल पर नज़र डालें तो चेन्नई पर मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर काबिज हो चुकी है, वहीं पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम 12 अंकों के साथ मौजूद है।
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 38 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और  पंजाब के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला गया ।जहां पंजाब ने चेन्नई को 11 रनों से रौंदा दिया है ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जहां शिखर धवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 59 गेंदों पर 9 चौके और दो छक्के की मदद से 88 नाबाद  रन बनाए ।राजपक्षे ने 32 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेली ।लिविंगस्टोन ने 7 गेंद पर 19 रन का योगदान दिया । कप्तान मयंक 18 रनों और आउट हुए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बना पाई। चेन्नई सुपरकिंग्स के पहले 3 विकेट 40 रन पर गिरे। जहां रोबिन उथप्पा 1, मिचेल सेटनर 9 और शिवम दुबे 8 रन पर आउट हुए। हालाकिं रायडू , धोनी और जडेजा ने प्रयास किया लेकिन वो काफी नहीं रहा ।

रायडू ने दिखाया संघर्ष

5 वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रायडू ने शानदार खेल का।प्रदर्शन किया जहां उन्होंने 39 गेंद पर 7 चौके और 6 छक्के की मदद से शानदार 78 रन बनाए। जडेजा  ने 21 रन का योगदान दिया । पिछले मैच के नायक रहे धोनी 8 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। हालाकि धोनी अगर मैदान पर होते तो चेन्नई मैच जीत सकती थी। लेकिन एक लेग साइड की वाइड गेंद को छेड़ने की वजह से धोनी अपना कैच ऋषि धवन की गेंद पर बेयरस्टो को दे बैठे।

राबाडा और धवन ने बरपाया कहर

रबाड़ा और धवन ने चेन्नई के बल्लेबाजों को खूब छकाया। जहां दोनों ने दो दो विकेट चटकाए। 5साल के बाद वापिसी कर रहे ऋषि धवन ने धोनी का सबसे महत्वपूर्ण विकेट लेकर चेन्नई से जीत छीन ली। इस जीत के बाद दिल्ली और कोलकाता की टीम की नुकसान पहुंचा है। दोनों ही टीमों को एक पायदान का नुकसान पहुंचा हैं। पंजाब अब 8 अंक के साथ छठे पायदान पर पहुंच चुकी है।

मैन ऑफ द मैच

PC: IPL/BCCI

शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया कहाँ उन्होंने 59 गेंद पर 88 रनों की शानदार पारी खेली । जिसके लिए उन्हें ट्रॉफी के साथ 1 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई ।

पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच

PC: IPL/BCCI

रायडू को पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया ।जहां ने 200.0  के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 78 रन बनाये। जिसके लिए उन्हें एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।

अनअकैडमी लेट्स क्रैक 6 अवार्ड

PC: IPL/BCCI

रायडू को अनअकैडमी लेट्स क्रैक सिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया, उन्होंने 6 छक्के जड़े ।जहां उन्होंने एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।

क्रीड पावर प्ले ऑफ द मैच

PC: IPL/BCCI

संदीप शर्मा को  क्रीड पावर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। पावर प्ले में शानदार गेंबाज़ी की । जिसके लिए उन्हें एक लाख रुपए और एक ट्रॉफी दी गई ।

अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच

PC: IPL/BCCI

अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच का खिताब शिखर  को दिया गया । जहाँ उन्हें 1 लाख रूपये और ट्रॉफी से नवाज़ा गया ।

स्विगी इंस्टा मार्ट फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच

PC: IPL/BCCI

स्विगी इंस्टामार्ट का ख़िताब चेन्नई  और पंजाब के बीच मैच की सबसे तेज डिलीवरी राबाडा ने डाली, जीके लिए उन्हें जिसके लिए उन्हें 1 लाख की इनामी राशि दी गई ।

रुपए ऑन द गो 4 ऑफ द मैच

PC: IPL/BCCI

रुपए ऑन द गो फॉर ऑफ द मैच अवार्ड शिखर धवन  को दिया गया। जिसके लिए उन्हें 1 लाख की राशि दी गई ।

पॉइंट्स टेबल

पॉइंट टेबल पर नज़र डालें तो चेन्नई पर मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर काबिज हो चुकी है, वहीं पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम 12 अंकों के साथ मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here