भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच तथा 3 इंटरनेशनल T-20 मैच का आगाज 6 फरवरी 2022 से नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद से होने जा रहा है। जहां भारत के कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि रोहित शर्मा होंगे ।वहीं विराट कोहली रोहित शर्मा की कप्तानी में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें की यह भारत का 1000वां मैच होगा, जहां भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के कंधों पर होगी। वहीं रोहित शर्मा क्या वीरेंद्र सहवाग का महा रिकॉर्ड तोड पाएंगे, आगे खबर विस्तार से।
बतौर कप्तान सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जमाया था दोहरा शतक
बतौर कप्तान सहवाग ने साल 2011 में इंदौर के मैदान पर इतिहास रचते हुए वेस्टइंडीज के विरुद्ध 219 रन की आतिशी पारी खेली थी ।जहां सहवाग ने इंदौर के ग्राउंड पर चौके छक्के की बरसात करते हुए वेस्टइंडीज के विरुद्ध दोहरे शतक लगाने वाले पहले एवं एकमात्र बल्लेबाज बने थे। वहीँ उस मैच में सेहवाग टीम के कप्तान थे । जहां भारत ने 50 ओवर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 418 रन बनाए थे। वहीं भारत की सलामी जोड़ी सहवाग और गंभीर ने पहले विकेट के लिए 176 रन जोड़े थे। जहां इस ऐतिहासिक मैच में सहवाग ने आतिशी पारी खेली थी।
सहवाग ने महज इतने गेंद में पूरा किया था दोहरा शतक
वेस्टइंडीज़ के विरुद्ध कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने 149 गेंदों का सामना करते हुए 25 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के की मदद से 229 रनों की आतिशी पारी खेली थी। इस मैच में वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जहां वेस्टइंडीज की टीम 49.2 ओवर में महज 265 रन बनाकर आउट हुए थे।
“हिट मैन” रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं सहवाग का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा भारतीय टीम के नियमित कप्तान है जहां रोहित शर्मा बतौर कप्तान वेस्टइंडीज के विरुद्ध रौद्र रूप धारण कर आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सहवाग के दोहरे शतक का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। गौरतलब है के दोहरे किंग के बादशाह रोहित शर्मा सहवाग के रिकॉर्ड को वेस्टइंडीज के विरुद्ध होने वाले 6 फरवरी से शुरू श्रृंखला में तोड़ कर इतिहास रच सकते हैं।
रोहित शर्मा के फैंस को है उम्मीद
भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा यह रिकॉर्ड अपने नाम करने में समर्थ हैं। जहां रोहित ने वनडे में दो दोहरे शतक अपने नाम किए हैं, जहां एक शतक श्रीलंका के विरुद्ध दूसरा शतक ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध आया है । एक बार और कमाल करते हुए वेस्टइंडीज के विरुद्ध होने वाली श्रृंखला में दोहरा शतक लगा सकते हैं एवं सहवाग का रिकॉर्ड बतौर कप्तान तोड़ सकते हैं।






