U19 WC: जानिए कब, कहा और कैसे देख सकते हैं IND vs ENG के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच

0
94
views
U19 WC: Know when, where and how to watch the final match of the World Cup between IND vs ENG
U19 WC: जानिए कब, कहा और कैसे देख सकते हैं IND vs ENG के बीच PC: TWITTER/BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच 5 फरवरी को वेस्टइंडीज के मैदान पर खेला जाएगा। जहां दोनों ही टीमों ने प्लीज फेज में एक भी मैच नहीं गंवाया है ।वही दोनों के बीच हाई वोल्टेज मैच होने का अनुमान है ।गौरतलब है इंग्लैंड ने 15 रन से अफगानिस्तान को मात देकर वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश पाया था। वहीं भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से रौंद कर अपनी जगह फाइनल में पक्की की, देखना दिलचस्प होगा इस हाई वोल्टेज मैच में कौन सी टीम विजय होकर वर्ल्ड कप अपने हाथों में थमेगी।

कहां देख सकते हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड नॉर्थ साउंड एंटीगुआ में खेला जाएगा।

कितने बजे से है मैच प्रारंभ होगा

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी 2022 को भारतीय समय अनुसार 6:30 से शुरू होगा वही टॉस 6:00 बजे होगा।

कौन से चैनल पर देख पाएंगे आप भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप अंडर-19 का फाइनल मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच हॉट  स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे।

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच का लाइव स्ट्रीमिंग

उल्लेखनीय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले 5 फरवरी के बेहद अहम और निर्णायक मुकाबले को लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा देख सकते हैं, जहां आप इस मैच को डिजनी प्लस हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं

दोनों ही टीमें रही है इस विश्व कप में अपराजित

गौरतलब है इंग्लैंड की टीम अंडर-19 विश्व कप में ग्रुप ए में थी, वहीं भारतीय टीम अंडर-19 ग्रुप बी में थी ।दोनों ही टीमों ने अपने तीन-तीन लीग मैचों में जीत दर्ज थी और अपराजित रहे थे  । इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को मात देकर फाइनल में प्रवेश पाया था और पहली फाइनलिस्ट हुई  थी, वहीं भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से मात देकर दूसरी फाइनलिस्ट के रूप में उभर कर सामने आई । अब देखना दिलचस्प होगा के अंतिम मैच में कौन सी टीम जीत कर इस साल का विश्व कप विनर बनता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here