IPL 2022 के 24वें मैच राजस्थान रायल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) का मुकाबल मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया । टॉस हारने के बाद बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरे गुजरात ने कप्तान हार्दिक पांड्या के आतिशी 87 रन की बदौलत गुजरात ने राजस्थान के खिलाफ 4 विकेट पर 192 रन बनाये । जिसके जवाब में राजस्थान की टीम महज 155/9 पर सिमट गई और इस तरह गुजरात की 37 रनों से जबरदस्त जीत दर्ज कर ली है ।
गुजरात की टीम आईपीएल सीजन 15 में अपनी चौथी जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में में 5वें नंबर से छलांग लगाते हुए पहले पायदान पर काबिज हो गई है ।रॉयल्स की 5 मैचों में ये दूसरी हार है। जीत के बाद पोस्ट प्रेस कांफ्रेंस में गुजरात के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने जानिए क्या कहा ।
बटलर को बोल्ड पर किये गए सवाल का दिया जवाब

गुजरात के लिए लॉकी फर्ग्यूसन और यश दयाल ने 3-3 विकेट चटकाए लेकिन जो विकेट सबसे खास रहा वह विकेट जोस बटलर का था । जो की अकेले ही शानदार खेला का प्रदर्शन करते हुए एक समय राजस्थान की जीत पक्की कर चुके थे। जहाँ बटलर ने कुल 24 गेंद पर 54 रन बनाये । वहीँ उनका विकेट लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें बोल्ड कर लिया ।
“जिस तरह से बटलर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो आप अधिक कुछ नहीं कर सजते हैं । बटलर ने मेरी पहली गेंद को शॉट जड़ा, इसलिए मुझे परिवर्तन करना पड़ा, सौभाग्य से गेंद में मुझे ड्रिफ्ट मिला, निश्चित रूप से उन्हें जाते हुए देखकर खुशी हुई। जहाँ मेरी स्लोवेर यॉर्कर गेंद ने काम कर दिया ।पूरे आईपीएल में बटलर सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। जब कोई बल्लेबाज़ इस तरह बल्लेबाजी कर रहा हो तो आप बहुत कुछ नहीं कर सकते। आपको रक्षात्मक होने की दरकार होगी ।
मैच का बेहतरीन पल
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज़ बटलर आतिशी फॉर्म में हैं । जहाँ जोस बटलर ने 23 गेंदों में अपने IPL करियर में अपना 13वां अर्धशतक पूर्ण किया। बटलर ने छक्का लगाकर फर्ग्यूसन का सवागत किया लेकिन अगली ही गेंद ड्रिफ्ट हुई और बटलर क्लीन बोल्ड हुए । फर्ग्यूसन ने बोल्ड कर बटलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया और गुजरात की टीम ने राहत की साँस ली । बटलर ने 225 के स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए।







