IPL 2022: ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस हुई दिलचस्प, हार्दिक का धमाल, बटलर-चहल की बादशाहत कायम, देखें टॉप 10 की सूची

0
130
views
IPL 2022: Orange and Purple Cap race interesting, Hardik's performance, Butler-Chahal reign, see top 10 list

आईपीएल 2022 के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात  टाइटंस ने 37 रनों से मात दी।  इस मैच में हार्दिक पांड्या का बोलबाला रहा है, जहां गेंदबाजी, बल्लेबाजी, फील्डिंग हर तरफ हार्दिक ही दिखे ।अकेले दम पर हार्दिक ने राजस्थान रॉयल्स को हार की ओर ढकेल दिया। पिछले मुकाबले में हैदराबाद के समक्ष हार्दिक ने अर्धशतकीय पारी खेली थी ।वही राजस्थान के समक्ष लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी खेलकर अपने फॉर्म में आने की घोषणा बड़े ही शानदार अंदाज से कर दिया है ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। जिसमें हार्दिक पांड्या ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 87 रन की नाबाद पारी खेली।

बटलर बने फिर से ऑरेंज कैप के हकदार

PC: Twitter

गौरतलब है की राजस्थान के सलामी इंग्लिश बल्लेबाज बटलर ने अपने बल्लेबाजी से सबका दिल जीता है, जहां बटलर ने खेले गए कुल 5 मैच में 272 रन 68.00 के औसत से बनाए हैं। जहां उनका स्ट्राइक रेट 152.81 का रहा है।

POS PLAYER MATCHES INNS RUNS AVG SR 4S 6S
1 बटलर 5 5 272 68.00 152.81 23 18
2 हार्दिक 5 5 228 76.00 136.53 26 6
3 शिवम् 5 5 207 51.75 176.92 16 13
4 शुभमन गिल 5 5 200 40.00 152.67 20 5
5 हेटमायेर 5 5 197 65.67 177.48 12 15
6 शिखर धवन 5 5 197 39.40 133.11 19 6
7 उथप्पा 5 5 194 38.80 163.03 17 12
8 क्विंटन डि कॉक 5 5 188 37.60 132.39 21 3
9 ईशान किशन 5 5 178 44.50 121.92 20 3
10 लिविंगस्टोन 5 5 164 32.80 186.36 13 12

दूसरे स्थान पर आए हार्दिक पंडाया

टॉप 10 की लिस्ट में हार्दिक बटलर से अब काफी दूर नहीं हैं जहां 87 रनों की नाबाद पारी खेल हार्दिक ने भी टॉप 2 सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर में अपनी एंट्री करवा दी है। हार्दिक ने 8 मैच में 228 रन 76.00 के औसत से बनाए हैं जहां उनका स्ट्राइक रेट 136.5 का रहा है।

पर्पल कैप: टॉप 10 गेंदबाज

IPL 2022: Orange and Purple Cap race interesting, Hardik's performance, Butler-Chahal reign, see top 10 list

12 विकेट के साथ राजस्थान के स्पिन गेंदबाज चहल टॉप पर हैं। वहीं पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ चहल को एक सफलता हाथ लगी थी। दूसरे स्थान पर उमेश यादव हैं ही चहल को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहें हैं। वहीं इस साल दिल्ली कैपिटल के ओर से खेल रहे कुलदीप यादव भी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। जहां उन्होंने भी 10 विकेट अपने 4 मैचों में चटकाए हैं। लिहाज पर्पल कैप की रेस हर मैच के साथ दिलचस्प होती जा रही है।

रोहित ,विराट सब पड़े फीके

गेंदबाजों के लिए काल माने जाने वाले रोहित विराट ऑरेंज कैप की इस रेस में अभी काफी पीछे हैं लिहाजा देखना दिलचस्प होगा कि अब ये स्टार प्लेयर अपना गियर बदलकर ऑरेंज कैप के टॉप 5 में पदार्पण करते हैं। जिसकी आशा सभी क्रिकेट फैंस करते नजर आ रहे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here