IPL 2022: ऑरेंज कैप की सूची में धवन ने लगाई छलांग, इस प्लेयर से छीना तीसरा स्थान, पर्पल कैप की लिस्ट टॉप पर चहल, देखें टॉप10 की सूची

0
86
views
IPL 2022: Dhawan jumps in the list of Orange Cap, snatched third place from this player, Chahal on top of Purple Cap list, see list of top 10

आईपीएल 2022 का 23वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने 12 रनों से मात देकर सनसनी फैला दी है। यह मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास में यह दूसरा मौका है जब मुंबई की टीम ने लगातार 5 मैचों में हार का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना पाई। इस हार के बाद मुंबई के काफी फैंस के दिल टूटे।

वहीं साल 2014 के बाद ये पहला मौका था जब मुंबई इंडियंस की टीम को लगातार 5 हार का स्वाद चखना पड़ा है।  इस मैच में गब्बर का बल्ला जमकर बोला जहां धवन ने 50 गेंद में 70 रन बनाए जहां उन्होंने तीन छक्के और 5 चौके जड़े। इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। वहीं ओडियन स्मिथ ने भी पर्पल कैप की लिस्ट में अपनी एंट्री दर्ज कर ली है।

ऑरेंज कैप : टॉप 10 बल्लेबाज

POS PLAYER MATCHES INNS RUNS AVG SR 4S 6S
1 बटलर 4 4 218 72.67 141.56 15 15
2 शिवम् दुबे 5 5 207 51.75 176.92 16 13
3 शिखर धवन 5 5 197 39.40 133.11 19 6
4 रोबिन उथप्पा 5 5 194 38.80 163.03 17 12
5 क्विंटन दी कॉक 5 5 188 37.60 132.39 21 3
6 शुभमन गिल  4 4 187 46.75 159.83 18 5
7 ईशान किशन 5 5 178 44.50 121.92 20 3
8 हेटमायर 4 4 168 84.00 178.72 10 14
9 लिविंग स्टोन 5 5 164 32.80 186.36 13 12
10 सूर्यकुमार 3 3 163 81.50 158.25 11 12

 

पंजाब किंग्स की ओर से शिखर धवन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार सर्वाधिक 70 रन 50 गेंदों में बनाए। जिसके दम पर पंजाब ने एक बड़ा स्कोर का लक्ष्य मुंबई को देने में कामयाब हुई ।  वहीँ ऑरेंज कैप की लिस्ट में अब धवन रोबिन उथप्पा को पछाड़ कर तीसरे स्थान पर 197 रनों के साथ आ चुके हैं ।

IPL 2022: Dhawan jumps in the list of Orange Cap, snatched third place from this player, Chahal on top of Purple Cap list, see list of top 10
PC: Twitter

जहाँ धवन ने कुल 5 मैच में 197 रन 133.11 के स्ट्राइक रेट से बनाये हैं । धवन ने आईपीएल 2022 में 43, 16, 33, 35, 70 रन की पारी खेली  हैं ।पहले स्थान पर बटलर 4 मैच में 218 रनों के साथ हैं । चौथे स्थान पर रोबिन उथप्पा 194 रन के साथ हैं । पांचवें स्थान पर क्विंटन डि कॉक 188 रन के साथ हैं ।

पर्पल कैप : टॉप-10 गेंदबाज़

POS PLAYER MATCHES BALLS WKTS AVG
1 चहल 4 96 11 9.45
2 उमेश यादव 5 120 10 13.20
3 कुलदीप यादव 4 94 10 11.60
4 हसरंगा 5 114 10 15.50
5 नटराजन 4 96 8 16.62
6 आवेश खान 5 112 8 19.75
7 खलील अहमद 3 72 7 12.29
8 ट्रेंट बोल्ट 4 96 7 16.57
9 राहुल चाहर 5 120 7 20.71
10 ब्रावो 5 106 7 22.57

 

सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप 10 की सूची में यजुवेंद्र चहल चार मैच में एक 11 विकेट टेकर टॉप पर हैं।  उमेश यादव 10 विकेट के साथ है दूसरे नंबर पर हैं । तीसरे स्थान  पर दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव 10 विकेट के साथ आ गए हैं। चौथे स्थान पर हसरंगा 10 विकेट के साथ हैं । पांचवें स्थान पर नटराजन 8 विकेक्ट के साथ हैं । हालाकिं राहुल चाहर अपनी पोजीशन टॉप-10 की सूचि में बेहतर कर सकते थे लेकिन उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोई भी विकेट नहीं मिली ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here