RR vs GT:  RR को मात देने गुजरात शामिल कर सकता है 14 गेंद में 50 ठोकने वाले इस तूफानी प्लेयर को, देखें दोनों टीम की संभावित XI

0
140
views
RR vs GT: Gujarat can include this stormy player who hit 50 in 14 balls to beat RR, see the probable XI of both the teams
PC: IPL/Twitter

IPL 202 का 24 वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। जो भी टीम जीतेगी वो प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर होगी। हालांकि राजस्थान अगर इस मैच को जीत लेती है तो वह पॉइंट्स टेबल पर 8 अंकों के साथ मजबूती के साथ टॉप पर होगी। वहीं अगर हार जाती है तो गुजरात की टीम टॉप पर आ जायेगी।इस टीम में बड़े बदलवा किए जा सकते हैं। जहां गुजरात की टीम में नए सलामी बल्लेबाज पदार्पण करते नजर आ सकते हैं जिन्होंने हाल में ही 14 गेंद पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

राजस्थान की गेंदबाजी को करना होगा धाराशाही

बॉलर की टोली की बात की जाए तो एक से एक गेंदबाज राजस्थान के पास हैं जहां उनके पास चहल, अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा, बोल्ट कैसे हाई क्लास गेंदबाज हैं वहीं गुजरात की टीम इस गेंदबाजी यूनिट की धारदार गेंदबाजी से निपटने के लिए अपने शानदार हरफनमौला अफगानी प्लेयर गुरबाज को टीम में जगह मिल सकती है। वहीं नालकांडे को आराम दिया जा सकता है। राजस्थान के पावर प्ले में उम्दा बॉलर की लाइन लेंथ को बिगाड़ने के लिए गुरबाज से अच्छा विकल्प शायद ही गुजरात के पास होगा लिहाजा गुरबाज अच्छा विकल्प बन सकते हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग का रह चुके हैं हिस्सा

RR vs GT: Gujarat can include this stormy player who hit 50 in 14 balls to beat RR, see the probable XI of both the teams
PC:GT/Twitter

गुरबाज ने  हाल में ही समाप्त हुए पाकिस्तान सुपर लीग में जलवा बिखेरा था। वहीं पिछले साल दिल्ली बुल्स से खेलते हुए गुरबाज ने 14 गेंद पर 50 रन बनाकर सबका ध्यान खुद पर आकर्षित किया थम वहीं यह सही मौका है हार्दिक के लिए को वे गुरबाज को टीम में जगह दें ।

बड़ा स्कोर बनाना गुजरात के लिए होगी जरूरी

आपको बता दें की संजू, बटलर, हेटमायर, देवदत्त अच्छे फॉर्म में हैं और इनसे पार पाना गुजरात के लिए मुश्किल कार्य होगा। अगर गुजरात पहले बल्लेबाजी करती है तो बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी।

अंकतालिका

अंकतालिका की बात की जाए तो राजस्थान चार मैच में 3 जीत दर्ज कर 6 अंक के साथ टॉप पर है। वहीं गुजरात की टीम 3 जीत और एक हार के साथ चौथे स्थान पर हैं।

राजस्थान (RR) की संभावित XI

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल/देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, जिमी नीशम, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल ।

गुजरात (GT) की संभावित XI

रहमानुल्ला गुरबाज/मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकांडे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here