IPL 2022: राहुल तेवतिया के छक्के से ज्यादा हार्दिक की पत्नी नताशा ने बटोरी सुर्खियां, रिएक्शन की तस्वीरें हुई वायरल

0
169
views
IPL 2022: Hardik's wife Natasha made headlines more than Rahul Tewatia's sixes, photos of reaction went viral

आईपीएल 2022 में हर एक मैच नया रोमांच और अपने साथ कई अनदेखे खिस्से साथ समेटे आता है । जहां एक और नया किस्सा इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ जब एक समय हार के दरकार पर खड़ी गुजरात की टीम को राहुल तेवतिया के दो छक्के ने जीत के स्वाद का पान करवाया। जहां एक और राहुल तेवतिया के छक्कों की चर्चा हो रही है।

वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा के भी ढेरों चर्चा हो रही हैं। जहां नताशा ने मैच के दौरान हर एक गेंद पर अपने रिएक्शन  से फैंस का दिल जीता, वही पूरे मैच के दौरान नताशा मैच में लीन पाई गई, चाहे छक्के कि सेलिब्रेशन, चाहे आउट का गम सभी में नताशा ने जमकर रिएक्शन  दिया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है।

नताशा ने मैच के दौरान जमकर किया गुजरात के टीम को चीयर

IPL 2022: Hardik's wife Natasha made headlines more than Rahul Tewatia's sixes, photos of reaction went viral

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने तीन मैचों में तीन फतेह हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में भी खलबली  मचाते हुए दूसरे पायदान पर 6 अंकों के साथ चली गई है। वहीं इसके  साथ ही नताशा की रिएक्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जहां कल मैच के दौरान स्टेडियम में नताशा ने गुजरात टाइटंस को चीयर करती दिखाई दीं। हार चौके और छक्के के साथ नताशा का जोश साफ झलका  वहीं विकेट गिरने पर हताश और परेशानी की झलक भी साफ़ दिखी।

जीत के बाद अलग अंदाज में आई नजर (Hardik’s wife Natasha)

राहुल तेवतिया के 2 छक्के के बाद 6 विकेट से जीतने वाली गुजरात टाइटंस की टीम के शानदार लम्हों की साक्षी बनी नताशा ने हवा में उछलकर चीयर करते  हुए अपने सह मित्रों को गले से लगाया और जीत का जश्न  मनाया ।

गुजरात की हैट्रिक जीत

आई पी एल 2022 में नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस इस आईपीएल के महाकुंभ में उतरी ।जहां कभी किसी फैंस ने  नहीं सोचा होगा कि अपने तीनों मैच में तीन जीत दर्ज कर हार्दिक की टीम 16 मैच के बाद टॉप 2 में पहुंचेगी । ऐसे प्रदर्शन के बाद गुजरात आईपीएल 2022 की विजते टीम के रूप में भी कई फैंस को दिखने लगी है।  लखनऊ की टीम बेहद संतुलित एवं शानदार नजर आ रही है। वहीं हार्दिक पांड्या ने सभी प्लेयर्स को भरोसा दिलाया है कि वह अपना नेचुरल गेम खेलें और टीम को विजय दिलाने में  अहम रोल अदा करें ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here