DC vs LSG: लखनऊ ने DC को 6 विकेट से रौंद लगाई जीत की हैट्रिक, टूटे ये बड़े 9 रिकॉर्ड, अंकतालिका में बनी नंबर 2

0
139
views
DC vs LSG: Lucknow trounced DC by 6 wickets, hat-trick of victory, these big 9 records broken, number 2 in the points table
PC: IPL/Twitter

IPL 2022 का 15 वां  मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डी-वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई में खेला गया । इस मैच को लखनऊ ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया । टॉस हारकर  पंत की टीम  दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने 19.4 ओवर में 155 रन बनाकर  मैच को 6 विकेट से जीत लिया है ।

दिल्ली की बल्लेबाज़ी

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अच्छे लय में दिखे , जहाँ उन्होंने  34 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाए । वार्नर को इस सीजन का पहला मैच खेल रहे थे वे 4 रन बनाकर आउट हुए । कप्तान ऋषभ पंत ने 36 गेंद पर 39 रन बनाये। सरफराज अहमद ने  28 गेंद पर 36 रन की पारी खेली । सरफराज खान और कप्तान ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 75 रन की साझेदारी निभाई ।

लखनऊ की गेंदबाज़ी

स्पिन गेंदबाज़ रवि बिश्नोई ने एक बार फिर कप्तान लोकेश राहुल के भरोसे पर खरे उतरे जहाँ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और अपने  4 ओवर में केवल 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए । बिश्नोई ने डेविड वार्नर (4) और रोवमैन पॉवेल (3) को चलता किया ।

लखनऊ की शानदार बल्लेबाज़ी

लखनऊ की ओर से कप्तान लोकेश राहुल ने 25 गेंद पर 24 रन बनाये । क्विंटन डि कॉक ने 80 रन बनाये। जहाँ उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े।लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक ने लखनऊ को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी निभाई। एविन लुईस (5) को ललित यादव ने पवेलियन की राह दिखाई। क्रुणाल ने 14 गेंद पर 19 रन बनाये । आयुष ने 3 गेंद में 10 नाबाद रन बनाये । छक्का लगाकर आयुष ने लखनऊ के नाम की जीत ।

दिल्ली की गेंदबाज़ी

दिल्ली की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो कप्तान  राहुल को 24 रन के स्कोर पर  कुलदीप यादव का शिकार बने। एविन लुईस (5) को ललित यादव ने आउट किया ।

टूटे ये रिकॉर्ड

1. सलामी बल्लेबाज़ क्विटंन डी कॉक ने अपने 250 वें मैच में आईपीएल में अपना 18 वां ारदशातकीय पारी खेला ।

2. पृथ्वी शॉ  ने लखनऊ के खिलाफ आतिशी पारी खेल आईपीएल में अपना 11वां अर्धशतक लगाया।

3. स्पिन गेंदबाज  रवि बिश्नोई और ललित ने आज टी20 क्रिकेट में अपना 50वां मैच खेला है.

4.आईपीएल पावरप्ले में भारतीयों द्वारा सर्वोच्च स्ट्राइक रेट

147.68 – पृथ्वी शॉ*
144.16 – वीरेंद्र सहवाग
140.66 – सूर्यकुमार यादव
139.52 – राहुल त्रिपाठी

5.। यह पहला मुका था जब  लखनऊ सुपरजांयट और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के भींच भिड़ंत हुई जहाँ  लखनऊ की टीम ने जीत हासिल की ।

6.2022 के आईपीएल में विजयी छक्का मारने वाले खिलाड़ी

आंद्रे रसेल
हर्षल पटेल
पैट कमिंस
आयुष बडोनी*

7.आईपीएल में डी कॉक का सर्वोच्च स्कोर

108 बनाम आरसीबी (2016)
81 बनाम आरआर (2019)
80 बनाम डीसी (आज)

8.दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक पावरप्ले में सर्वाधिक रन

49: डेविड वार्नर (2012)
48: पृथ्वी शॉ (2018)
48: शिखर धवन (2019)
48: पृथ्वी शॉ (2021)
47: पृथ्वी शॉ (2022)*

9.आईपीएल में विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक 50+ स्कोर

24: केएल राहुल
24: एमएस धोनी
19: क्विंटन डी कॉक*
18: रॉबिन उथप्पा
18: दिनेश कार्तिक

 

15 मैच के बाद : पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

टीम  मैच  जीत  हार  पॉइंट 
KKR 4 3 1 6
LKO 4 3 1 6
RR 3 2 1 4
GT 2 2 0 4
PBKS 3 2 1 4
RCB 3 2 1 4
DC 3 1 2 2
CSK 3 0 3 0
MI 3 0 3 0
SRH 2 0 2 0

 

देखें दोनों टीमें:

LSG: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, अवेश खान।

DC: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, सरफराज खान, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, शार्दूल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्या, मुस्तफिजुर रहमान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here