IPL 2022 का 15 वां मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डी वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई में खेला जा रहा है ।जहां लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।वहीं बल्लेबाजी करने उतरे दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाये। लखनऊ को जीत के लिए 150 रन की दरकरार है ।
The Super Giants dug deep and fought through out the match to turn around the fixture in their favour.
An overall power packed performance from the boys.
Up and onwards to the next fixture!#AbApniBaariHai #bhaukaalmachadenge#IPL2022 #LucknowSuperGiants #T20 #TataIPL #Lucknow pic.twitter.com/IggyUsCQGJ— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 4, 2022
दिल्ली के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाए, जहां उनका स्ट्राइक रेट 179.41 का रहा। ऋषभ पंत ने 36 गेंद पर 39 रन बनाये। सरफराज अहमद ने 28 गेंद पर 36 रन की पारी खेली ।
पृथ्वी शॉ और वार्नर के बीच हुई अहम् साझेदारी
पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के दिल्ली के लिए 52 रन जोड़े ।पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने पहले विकेट के लिए 45 गेंदों पर 67 रन जोड़े।
लखनऊ की गेंदबाज़ी
रवि बिश्नोई ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहाँ उन्होंने 4 ओवर में केवल 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए । बिश्नोई ने डेविड वार्नर (4) और रोवमैन पॉवेल (3) को चलता किया ।
टूटे ये रिकॉर्ड
2019 के बाद से पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनने वाले चौथे प्लेयर पृथ्वी शॉ बन गए हैं ।जहाँ उन्होंने अब तक साल 2019 के बाद से लेकर अब तक पावर प्ले में 760 रन बना लिए हैं । वहीँ उन्होंने रोहित के 739 रनों के आंकड़े से आगे निकल गए हैं ।
पृथ्वी ने की सुरेश रैना की बराबरी
आईपीएल मैच के पहले 7 ओवरों में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर
4 – वीरेंद्र सहवाग
2 – पृथ्वी शॉ*
2 – सुरेश रैना
2 – केएल राहुल
डीसी – 149/3: डीसी 150 से कम स्कोर का बचाव करते हुए
जीता – 0
खोया – 21
पावरप्ले में डीसी के लिए उच्चतम स्कोर
49 – वार्नर बनाम दिसंबर (2012)
48 – पृथ्वी बनाम केकेआर (2021)
48 – पृथ्वी बनाम SRH (2018)
48 – धवन बनाम राजस्थान (2019)
47 – पृथ्वी बनाम लखनऊ
देखें दोनों टीमें:
LSG: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, अवेश खान।
DC: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, सरफराज खान, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, शार्दूल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्या, मुस्तफिजुर रहमान।







