DC vs LSG: डी कॉक की शानदार पारी, आयुष के छक्के से लखनऊ ने DC को 6 विकेट से रौंदा, अंकतालिका में बड़ा बदलाव

0
145
views
DC vs LSG: De Kock's brilliant innings, Ayush's six, Lucknow trampled DC by 6 wickets, a big change in the points table
PC: IPL/Twitter

IPL 2022 का 15 वां  मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डी-वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई में खेला गया । जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने शानदार अंदाज़ से मैच को 6 विकेट से जीत लिया है ।

दिल्ली की शानदार शुरुआत के बाद धीमा अंत

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आज अलग अंदाज़ से खेलते हुए  34 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाए और टीम को ठोस शुरुआत दी। हालाकिं वार्नर आज लय में नहीं दिखे और 4 रन पर रवि बिश्नोई का शिकार हुए । दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने 36 गेंद पर 39 रन बनाये। सरफराज अहमद ने  28 गेंद पर 36 रन की पारी खेली ।

पृथ्वी- वार्नर के बीच अहम् साझेदारी

पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने पहले विकेट के लिए 45 गेंदों पर 67 रन जोड़े। वहीँ पर प्ले में दोनों ने मिलकर 52 रन जोड़ दिए थे।  74 के स्कोर पर  दिल्ली के 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सरफराज खान और कप्तान ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 75 रन जोड़कर टीम को एक सम्मान जनक टोटल दे  दिया ।

लखनऊ की गेंदबाज़ी

रवि बिश्नोई ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहाँ उन्होंने 4 ओवर में केवल 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए । बिश्नोई ने डेविड वार्नर (4) और रोवमैन पॉवेल (3) को चलता किया ।

लखनऊ की शानदार बल्लेबाज़ी

लखनऊ की ओर से कप्तान लोकेश राहुल ने 25 गेंद पर 24 रन बनाये । क्विंटन डि कॉक ने 80 रन बनाये। जहाँ उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े।लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक ने लखनऊ को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी निभाई। एविन लुईस (5) को ललित यादव ने पवेलियन की राह दिखाई। क्रुणाल ने 14 गेंद पर 19 रन बनाये । आयुष ने 3 गेंद में 10 नाबाद रन बनाये । छक्का लगाकर आयुष ने लखनऊ के नाम की जीत ।

दिल्ली की गेंदबाज़ी

दिल्ली की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो कप्तान  राहुल को 24 रन के स्कोर पर  कुलदीप यादव का शिकार बने। एविन लुईस (5) को ललित यादव ने आउट किया ।

15 मैच के बाद : पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

टीम  मैच  जीत  हार  पॉइंट 
KKR 4 3 1 6
LKO 4 3 1 6
RR 3 2 1 4
GT 2 2 0 4
PBKS 3 2 1 4
RCB 3 2 1 4
DC 3 1 2 2
CSK 3 0 3 0
MI 3 0 3 0
SRH 2 0 2 0

 

इस जीत के साथ 6 अंक के साथ लखनऊ पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है ।

देखें दोनों टीमें:

LSG: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, अवेश खान।

DC: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, सरफराज खान, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, शार्दूल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्त्या, मुस्तफिजुर रहमान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here